राजस्थानः कांग्रेस MLA की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार, घेराबंदी कर दबोचा

चारों बदमाश दस्यु केशव गुर्जर के इशारे पर 26 जनवरी को कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या के साथ अन्य वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. चारों बदमाशों को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धौलपुर पुलिस ने राजाखेड़ा इलाके से घेराबंदी कर दबोच लिया.

Advertisement
धौलपुर में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया (फोटो-उमेश) धौलपुर में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया (फोटो-उमेश)

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 23 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST
  • विधायक गिर्राज सिंह की हत्या की साजिश नाकाम
  • दस्यु केशव का सगा छोटा, 3 ममेरे भाई गिरफ्तार
  • पुलिस ने राजाखेड़ा इलाके से घेराबंदी कर दबोचा

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने शुक्रवार को जिले की बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या की साजिश रचने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में से एक बदमाश एक लाख रुपये का इनामी दस्यु केशव गुर्जर का सगा छोटा भाई है और तीन बदमाश उसके मौसेरे भाई बताए गए हैं.

चारों बदमाश दस्यु केशव गुर्जर के इशारे पर 26 जनवरी को कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या के साथ अन्य वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. चारों बदमाशों को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धौलपुर पुलिस ने राजाखेड़ा इलाके से घेराबंदी कर दबोच लिया. बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, जिनसे बड़ी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं.

Advertisement

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) केशर सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश आगामी 26 जनवरी को जिले में बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले थे, जिसमें बाड़ी के कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या की भी साजिश थी. एक लाख रुपये का ईनामी डकैत केशव की ओर से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए केशव के छोटे भाई और उसके तीनों मौसेरे भाइयों के द्वारा कांग्रेसी विधायक की हत्या की प्लानिंग की गई.

जिसका पता पुलिस की साइबर टीम के द्वारा लगाए जाने के बाद सभी बदमाशों को लोकेशन के आधार पर राजाखेड़ा इलाके से पकड़ लिया गया. 

देखें: आजतक LIVE TV

एसपी केशर शेखावत ने बताया कि दस्यु केशव गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर जिला पुलिस द्वारा लगातार की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में दहशत है. इसी को लेकर 21 जनवरी की देर रात्रि को पुलिस को दस्यु केशव के प्यारे का पुरा थाना राजाखेड़ा में साजिशकर्ताओं के बीच आने की सूचना मिली थी.

Advertisement

साइबर टीम ने दी सूचना
पुलिस ने साइबर टीम के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की हत्या की साजिश रचने वाले चार साजिशकर्ताओं को दबोच लिया. एसपी शेखावत ने खुलासा करते हुए बताया कि दस्यु केशव के पीछे पुलिस द्वारा हाथ धोकर पड़ने के पीछे विधायक मलिंगा को जिम्मेदार मानते हुए उनकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी. जिससे उसके ऊपर से पुलिस का दबाव कुछ हद तक कम हो सके.

एसपी ने बताया कि चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछा शुरू कर दी है. जांच के दौरान बड़ी वारदातों के राजफाश हो सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »