दिल्ली में DTC बस की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने सार्वजनिक बस में की तोड़फोड़, ड्राइवर फरार

दिल्ली के पंजाबी बाग में एक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. DTC बस की टक्कर से 22 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस शव हटाने पहुंची तो परिजन और स्थानीय लोग भड़क गए. नारेबाजी के बीच वहां से गुजर रही दूसरी बस को निशाना बनाया गया. मौके पर पहुंच के पुलिस ने हालात पर काबू पाया.

Advertisement
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा हुआ (Representational) सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा हुआ (Representational)

मनोरंजन कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

दिल्ली में बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत के बाद तोड़फोड़ और हंगामे का मामला सामने आया है. पंजाबी बाग इलाके में DTC बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 22 साल के युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है. वह घटनास्थल के पास स्थित JJ क्लस्टर में रहता था. हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने वहां से गुजर रही एक दूसरी DTC बस में तोड़फोड़ कर दी.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सुबह एक PCR कॉल के जरिए हादसे की जानकारी दी गई थी. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को हटाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान मृतक के परिजन और स्थानीय लोग नाराज हो गए. लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस के सामने विरोध जताया.

पुलिस जब शव को हटाने लगी, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. इसी दौरान वहां से गुजर रही दूसरी DTC बस में तोड़फोड़ की गई. बस में उस वक्त करीब 15 यात्री सवार थे. राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई.

यह भी पढ़ें: कबाड़ में पड़ा कंटेनर पैर से दबाया, फिर ऐसा धमाका हुआ कि मजदूर कई फीट दूर जा गिरा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Advertisement

जिस बस में तोड़फोड़ हुई, उसके ड्राइवर परवेज ने बताया कि वह बस लेकर बस अड्डे की तरफ जा रहा था. रास्ते में शव पड़ा था और वहां मौजूद लोगों ने उसकी बस में तोड़फोड़ कर दी. हालांकि, इस बस का हादसे से कोई संबंध होने की जानकारी नहीं दी गई है.

टक्कर मारने वाली बस की तलाश में पुलिस

इसी बीच, जिस DTC बस की टक्कर से सोनू की मौत हुई, उसका ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाकर हालात पर काबू पाया और शव को वहां से हटाया.

वेस्ट जिले के DCP हरेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल बस की पहचान की जा सके. इसके लिए टीम गठित की गई है. साथ ही बस का पता लगाने और ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »