दिल्ली: 450 सीसीटीवी कैमरे, 10 हजार मोबाइल नंबरों की जांच, ऐसे खुला मिर्ची गैंग का राज

पुलिस की टीम ने श्रीनिवासपुरी से अबू बकर और जीशान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी आसिफ को पानीपत के ओयो होटल से गिरफ्तार किया. आसिफ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनाली भागने की फिराक में था.

Advertisement
पकड़े गए मिर्ची गैंग के शातिर बदमाश पकड़े गए मिर्ची गैंग के शातिर बदमाश

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST
  • गर्लफ्रेंड संग मनाली भागने वाला था आरोपी
  • पुलिस ने बरामद किए 22 लाख रुपये

सोचिए... एक लूट की वारदात के सुराग तक पहुंचने के लिए जब पुलिस को करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़े, 10,000 मोबाइल नंबरों की पड़ताल करनी पड़े और तब जाकर किसी गैंग के पास तक पहुंच सके. दिल्ली पुलिस को 'मिर्ची गैंग' तक पहुंचने के लिए यही करना पड़ा. ये मामला दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में लाखों रुपये की लूट से जुड़ा हुआ है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने मिर्ची गैंग के तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. मिर्ची गैंग ने 15 जुलाई की दोपहर दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में 38 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था. गिरफ्तारी के बाद उनके पास से 22 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं. इन लुटेरों ने ऑटो में सवार एक कलेक्शन एजेंट से 38 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था. बदमाशों ने लूट कै दौरान कलेक्शन एजेंट के आंखों में लाल मिर्ची पाउडर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए. 

गर्लफ्रेंड संग मनाली भागने वाला था आरोपी
दिल्ली पुलिस के एसीपी मनोज सिन्हा और एसएचओ सत्यप्रकाश की टीम ने इस लूट का खुलासा करने के लिए पहले पूरे इलाके के 450 सीसीटीवी कैमरों की जांच की. सीसीटीवी से पहला सुराग मिला कि आरोपी दो मोटर साइकिल पर सवार थे. करीब 10 हजार फोन नंबरों का डेटा खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस अबू बकर और जीशान नाम के दो लुटेरों की पहचान कर पाई. पुलिस की टीम ने श्रीनिवासपुरी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी आसिफ को पानीपत के ओयो होटल से गिरफ्तार किया. आसिफ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनाली भागने की फिराक में था. 

Advertisement

ऐसे गिरफ्त में आए मिर्ची गैंग लोग
पुलिस ने जीशान से लगातार पूछताछ की. इसके बाद आरोपी जीशान ने खुलासा किया कि वह अमर कॉलोनी बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था. वह अमर कॉलोनी बाजार से चांदनी चौक बाजार में नकदी के लेन-देन को लेकर से अच्छी तरह वाकिफ था. रमजान के दौरान उसने नौकरी छोड़ दी थी और अबू बकर और अन्य साथियों के साथ लूट की साजिश रची. जैसे ही कैश लेकर अनित और छतर सिंह अमर कॉलोनी बाजार से निकले. लुटेरों नें उनका पीछा करना शुरू कर दिया. फिर आंखों में मिर्ची झोंककर लूट को अंजाम दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »