दिल्ली के नाइट क्लब में 29 साल के दलजीत की मौत, बाउंसरों पर मारपीट का आरोप, 5 हिरासत में

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में नाइट क्लब में मारपीट के बाद 29 वर्षीय दलजीत की मौत हो गई. बाउंसरों पर उसकी पिटाई का आरोप है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच जारी है (फोटो-ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

दिल्ली में एक नाइट क्लब के अंदर मारपीट के दौरान 29 साल के युवक दलजीत की मौत हो गई. आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने दलजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की थी. इस घटना में दलजीत को सबसे ज्यादा चोटें आई थीं. घटना शनिवार देर रात सराय रोहिल्ला थाना इलाके की है. पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दलजीत शनिवार को अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब गया था. वहां उसके एक दोस्त की बीयर कथित तौर पर मौजूद एक महिला पर गिर गई. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसके बाद क्लब के बाउंसरों ने दलजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

आरोप है कि दलजीत और उसके दोस्तों ने माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद मारपीट नहीं रुकी. बताया जा रहा है कि क्लब के कुछ वेटर भी मारपीट में शामिल हो गए. इस दौरान दलजीत को सबसे ज्यादा चोटें लगीं. घटना के बाद उसके दोस्त उसे लेकर घर पहुंचे, जहां वह गिर पड़ा.

इसके बाद दलजीत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. दलजीत पेशे से ड्राइवर था और रघुबीर नगर में रहता था. उसके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं. युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Advertisement

मामले में पुलिस अब मौत की सही वजह का पता लगाने में जुटी है. इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मारपीट की पूरी घटना और उसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके.

फिलहाल, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »