पहलवान सुशील कुमार मामले में गवाह को जान का खतरा, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया सुरक्षा देने का निर्देश

सुशील कुमार मामले से जुड़े गवाह ने दावा किया है कि उसे अपनी जान का खतरा है. गवाह ने कोर्ट में दलील दी है कि सुशील कुमार अपराधियों से जुड़ा हुआ व्यक्ति है और उसे गवाही देने से रोकने के लिए मारा जा सकता है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि गवाह को संरक्षण दिया जाए.

Advertisement
पहलवान सुशील कुमार (फाइल फोटो) पहलवान सुशील कुमार (फाइल फोटो)

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST
  • दिल्ली हाईकोर्ट में गवाह ने की सुरक्षा की मांग
  • गवाह के साथ भी सुशील कुमार ने की थी मारपीट
  • पहलवान सुशील कुमार अभी जेल में हैं

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार से जुड़े मामले में एक गवाह को संरक्षण देने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए हैं. ये व्यक्ति छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में गवाह है. हाई कोर्ट में अपने वकीलों के माध्यम से लगाई गई याचिका में गवाह ने आरोप लगाया है कि छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना के दाैरान सुशील कुमार ने द्वारा उसे भी पीटा गया था. संपत्ति विवाद को लेकर सुशील कुमार और उसके साथियों ने 4 और 5 मई की रात को छत्रसाल स्टेडियम ले जाकर सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों सोनू और अमित कुमार के साथ मारपीट की थी.

Advertisement

मामले से जुड़े गवाह ने दावा किया है कि उसे अपनी जान का खतरा है. गवाह ने कोर्ट में दलील दी है कि सुशील कुमार अपराधियों से जुड़ा हुआ व्यक्ति है और उसे गवाही देने से रोकने के लिए मारा जा सकता है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि बयान या गवाही न देने को लेकर लगातार उनके माता-पिता को गुंडों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है.

सागर हत्याकांड: सुशील कुमार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को इस गवाह को तुरंत संरक्षण देने के निर्देश दिए हैं साथ ही दिल्ली सरकार को भी निर्देश दिया है कि वह 1 हफ्ते के भीतर गवाह को संरक्षण के लिए गवाह सुरक्षा स्कीम पर अपना जवाब दाखिल करें. दिल्ली सरकार को 1 हफ्ते के भीतर इस हत्याकांड से जुड़े गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर अपनी योजना की जानकारी कोर्ट को देनी होगी, लेकिन जब तक सरकार इस पर फैसला नहीं लेती तब तक गवाह पुलिस की सुरक्षा में ही रहेगा.

Advertisement

आपको बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर की हत्या से जुड़े मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है और 10 दिन की पुलिस कस्टडी के बाद 2 जून को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में 8 से ऊपर लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. और घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों को चश्मदीद गवाह भी बनाया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »