पीलीभीत: 'शादी में जा रहा हूं...', फिर प्रेमिका के कमरे में मिला प्रेमी का शव

UP News: पीलीभीत में एक प्रेमी का शव प्रेमिका के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. युवक अपने घर से यह कह कर निकला था कि मैं शादी समारोह में जा रहा हूं, लेकिन अगले दिन उसका शव प्रेमिका के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला.

Advertisement
प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव प्रेमिका के घर मिला प्रेमी का शव

सौरभ पांडे

  • पीलीभीत,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST
  • दोनों परिवार थे प्रेम प्रसंग से अंजान
  • प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप
  • दोनों परिवार से पुलिस की पूछताछ

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक प्रेमी का शव प्रेमिका के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक प्रेमी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजन प्रेमिका के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस प्रेमिका सहित पूरे परिवार से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.

Advertisement

घटना पूरनपुर थाना की है, जहां एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा से 21 वर्षीय सचिन का कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीती रात सचिन पिपरिया दुलाई गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमिका के घर की दीवार फांद कर पहुंचा था. इसके बाद मंगलवार को प्रेमिका के घर से ही प्रेमी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. पुलिस ने प्रेमी को जहर खाने की बात बता रही है. फिलहाल मृतक के भाई राजू ने पुलिस को प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

राजू का कहना है कि घर में शादी में जाने की बात कह कर गया था. इस अनजान जगह कैसे आया पता नहीं.... लड़की ने बुलाया होगा. गांव के प्रधान का कहना है कि मृतक लड़का दूसरे गांव का है. उसकी शव यहां मिला तो, हमने ही पुलिस को बुलाया है. गांव वालों का दबी जुबान से कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था. लड़का लडकी से मिलने आया था. दोनों के कमरे में मौके पर दो गिलास भी रखे थे. लड़के की मौत जहर से कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई बात सामने नहीं आई है.

Advertisement

पूरनपुर के सीओ वीरेन्द्र विक्रम ने बताया कि थाना सेरामऊ क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के का शव थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलाई के घर में मिला है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »