बिहार: मुंगेर में अवैध मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

मुफस्सिल थानाध्यक्ष नीरज कुमार को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर बरदह निवासी मो. शमशाद अपने घर मे अवैध मिनीगन फैक्टरी संचालित कर रहा है. इस सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने तुरंत एक विशेष  टीम का गठन कर बरदह निवासी मो. शमशाद के घर पर छापेमारी की गई.

Advertisement
अवैध मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश (फाइल फोटो) अवैध मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश (फाइल फोटो)

गोविंद कुमार

  • मुंगेर,
  • 19 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST
  • मुंगेर में अवैध मिनिगन का पर्दाफाश
  • बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • पुलिस ने रंगे हाथ चार लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस को मुंगेर में मिली बडी सफलता मिली है. मुंगेर पुलिस ने एक अवैध मिनीगन फैक्टरी का पर्दाफाश किया है. उन्होंने भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं हथियार बनाने के ढेर सारे उपकरणों को बरामद किया है. वहीं पुलिस ने मौके से चार लोगों को हथियार बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरदह में यह कार्रवाई की है. 

Advertisement

दरअसल मुफस्सिल थानाध्यक्ष नीरज कुमार को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर बरदह निवासी मो. शमशाद अपने घर मे अवैध मिनी गन फैक्टरी संचालित कर रहा है. इस सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने तुरंत एक विशेष  टीम का गठन कर बरदह निवासी मो. शमशाद के घर पर छापेमारी की गई. 

वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया की छापेमारी के दौरान पुलिस को एक देसी पिस्टल, 50 अर्ध निर्मित पिस्टल,  45 पिस्टल बैरल,  2 कॉम्पिलिट पिस्टल,  7.62mm का 7पीस जिंदा कारतूस,  8 पिस्टल स्लाइड,  2 अर्ध निर्मित मैगजीन, 1 बेस मशीन एवं हथियार बनाने के ढ़ेर सारे उपकरणों को भी पुलिस ने बरामद किया है.

इसके साथ ही चार हथियार निर्माताओं को भी गिरफ्तार किया गया है- मो. शमशाद, मो. शहीद, मो. शाकिब, मो. आजाद. ये चारों हथियार निर्माता ग्राम मिर्जापुर बरदह के निवासी हैं और यह लोग पहले से ही अवैध हथियार निर्माण का कार्य करते चले आ रहे हैं. 

Advertisement

फिलहाल मुफस्सिल पुलिस चारों को अवैध हथियार निर्माण एवं हथियार तस्करी का मामला दर्ज कर मुंगेर मंडल कारा भेजने की तैयारी कर रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »