अहमदाबाद: अस्पताल में डबल मर्डर ! ऑपरेशन थियेटर में बेटी और कमरे में मिला मां का शव

गुजरात के अहमदाबाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डबल मर्डर हो गया. इस वारदात की जानकारी मिलने पर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस को हॉस्पिटल से मां-बेटी की लाश मिली है. पुलिस का कहना है कि दोनों को एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर मारा गया है. फिलहाल पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Advertisement
अहमदाबाद के अस्पताल में मां-बेटी की लाश मिलने से मचा हड़कंप. अहमदाबाद के अस्पताल में मां-बेटी की लाश मिलने से मचा हड़कंप.

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 21 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

अहमदाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. अस्पताल में मां-बेटी के शव मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर अस्पताल में करीब 30 साल की महिला का शव मिला. शव को अस्पताल के अंदर छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. इसके बाद जांच की गई तो अस्पताल के एक कमरे में उसकी मां का शव भी बरामद हुआ.

Advertisement

यह घटना अहमदाबाद के मणीनगर इलाके के प्राइवेट अस्पताल की है. पुलिस के अनुसार, बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर में था, वहीं मां का शव अलग कमरे से मिला है. पुलिस को शक है कि बेटी और मां दोनों को एनेस्थीसिया का ओवरडोज देकर मारा गया है. पुलिस ने यह भी कहा कि मां के शरीर पर गला घोंटने के निशान हैं. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

युवक बोला- घर से दांतों के ट्रीटमेंट के लिए निकली थी मां और बहन

बेटी की पहचान भारती बेन वाली और मां की पहचान चंपा बेन के रूप में हुई है. मृतका के भाई का कहना है कि आज सुबह मां और बहन दोनों घर से दांत के ट्रीटमेंट के लिए निकली थीं. उसने बताया कि जिस अस्पताल से लाशें मिली हैं, वहां उनका कोई ट्रीटमेंट नहीं चल रहा था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, कागडापीठ पुलिस थाना क्षेत्र में भुलाभाई पार्क के पास अस्पताल से काफी बदबू आ रही थी. जब अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की अलमारी को खोला तो उसमें एक महिला की लाश थी. इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि मृतका का नाम भारती है.

अस्पताल में काम करने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पता चला कि मृतका एक अन्य महिला के साथ अस्पताल आई थी. इसके बाद छानबीन में मृतका भारती की मां की लाश भी अस्पताल से मिल गई. पुलिस फिलहाल अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है. अस्पताल में काम करने वाले मनसुख नाम के एक शख्स को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

FSL टीम बोली- इंजेक्शन देकर की गई है दोनों की हत्या

FSL की जांच के मुताबिक, दोनों की हत्या इंजेक्शन देकर की गई है. हालांकि दोनों के अस्पताल में आने के बाद करीब एक घंटे तक सीसीटीवी भी बंद था. एसीपी मिलाप पटेल के मुताबिक, मनसुख नाम का शख्स भारती वाला नाम की महिला के पति का दोस्त है. महिला उसे अच्छी तरह जानती थी. पुलिस जांच कर रही है कि जिस वक्त ये पूरा मामला हुआ, तब डॉक्टर कहां थे. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »