Ghaziabad: लालच में आकर 10 साल के मौसेरे भाई को किया किडनैप, बोरे में बंद कर नोएडा में फेंकी लाश

Ghaziabad: नाबालिग मौसी के लड़के ने मासूम का अपहरण किया और पकड़े जाने के डर से अपने साथियों के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में शव को बोरे में बंद करके नोएडा में सुनसान जगह पर फेंक दिया.

Advertisement
10 साल के बच्चे की हत्या. 10 साल के बच्चे की हत्या.

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद ,
  • 14 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST
  • Noida में फेंक दिया मासूम का शव
  • फिरौती के लिए गाजियाबाद से किया अपहरण

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 10 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. नाबालिग मौसेरे भाई पर ही इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर मासूम का शव भी बरामद कर लिया गया है. बच्चे का शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Advertisement

गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके के नेहरू गार्डन में रहने वाला 10 साल बच्चा हर्ष बीती 11 तारीख की शाम अचानक गायब हो गया था. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस को बताया गया कि मासूम अपनी मौसी के नाबालिग लड़के के साथ घर से बाहर गया था और देर रात तक लौटा नहीं, जबकि उसका मौसेरा भाई वापस लौट आया था. काफी तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया तो परिवार ने गाजियाबाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी. 

इस मामले में पुलिस ने गायब बच्चे के नाबालिग मौसेरे भाई को शक के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जहां उसने पूरी कहानी उगल दी. जानकारी के अनुसार, बच्चे के अपहरण के बाद आरोपी नाबालिग लड़का फिरौती के रूप में एक मोटी रकम वसूलना चाहता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने और अपने दो अन्य साथियों के संग मिलकर 10 वर्षीय हर्ष को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगा दिया. 

Advertisement

पुलिस ने हत्यारे मौसी के लड़के और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने बच्चे के शव को बोरी में बंद कर नोएडा में सुनसान जगह पर फेंक दिया था. साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर बच्चे का शव भी बरामद कर लिया है. उधर, मासूम की हत्या के बाद परिवार में मातम का माहौल पसरा हुआ है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »