राहुल गांधी के बाद कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, कई अश्लील ट्वीट किए गए

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया. अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने कई अपशब्दों भरे मैसेज ट्वीट कर दिए. इससे पहले कांग्रेस पार्टी के तरफ से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement
कांग्रेस पार्टी का अकाउंट गुरुवार की सुबह हैक किया गया कांग्रेस पार्टी का अकाउंट गुरुवार की सुबह हैक किया गया

परवेज़ सागर / सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 01 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया. अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने कई अपशब्दों भरे मैसेज ट्वीट कर दिए. इससे पहले कांग्रेस पार्टी के तरफ से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो जाने की शिकायत तुगलक रोड़ थाने के साइबर सेल में दर्ज कराई गई. और उसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस पार्टी का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट @INCIndia हैक कर लिया गया. हैकर अकाउंट हैक करने के बाद कई अपशब्दों भरे ट्वीट कर दिए.

कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि यह मामला संसद में उठाया जाएगा. इससे पहले बुधवार की रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @OfficeOfRG को हैक कर लिया गया था. इसकी जानकारी उनकी सोशल मीडिया टीम को 15 मिनट बाद ही हो गई थी.

राहुल ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने अपशब्द ट्वीट किए थे. कुछ अपशब्दों से भरे मैसेज भी डाले गए थे. जिन्हें तुरंत ही डिलीट कर दिया गया था. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर अकाउंट हैकिंग की निंदा करते हुए इसे गिरी हुई हरकत बताया था.

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि इस तरह की घटिया चालों से तर्कपूर्ण बातें खत्म नहीं होगी ना ही आम आदमी के मुद्दे उठाने से राहुल गांधी पीछे हटेंगे. सुरजेवाला का कहना था कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को हैक करने में बिकाऊ ट्रोलों का इस तरह अशोभनीय, अनैतिक और शातिर आचरण विद्यमान फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है.

कांग्रेस कम्युनिकेशन सेल के अधिकांश लोगों के अकाउंट हैक
इस बीच, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस कम्युनिकेशन सेल के अधिकांश लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं. सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस सूचना विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है. सुरजेवाला ने कहा कि गाली-गलौज जैसे ट्वीट आए तो समझ लीजिए उकाउंट हैक कर लिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »