यूपीः गर्लफ्रेंड से बात करने से मना किया तो बेटे ने सो रहे पिता की कर दी हत्या, आरोपी फरार

परिजनों का कहना है कि गर्लफ्रेंड से बात करने पर टोकने को लेकर पिता-बेटे के बीच अक्सर बहस होती रहती थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Advertisement
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

aajtak.in

  • औरैया,
  • 06 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST
  • प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने मना किया था
  • पिता-बेटे के बीच अक्सर कहासुनी भी होती थी
  • बेटे ने त्रिशूल मारकर पिता की हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के औरैया में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने पिता को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने उसे गर्लफ्रेंड से बात करने से मना कर दिया था. पिता की हत्या (Murder) करने के बाद से ही बेटा फरार चल रहा है.

वहीं, परिजनों का कहना है कि गर्लफ्रेंड से बात करने पर टोकने को लेकर पिता-बेटे के बीच अक्सर बहस होती रहती थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Advertisement

मामला औरैया के अजीतमल कोतवाली के भीखेपुर का है, जहां अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे. उनके परिवार में 10 बेटे और 1 बेटी है. बड़े बेटे और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. 5वें नंबर के बेटे शिवम का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता बार-बार शिवम को गर्लफ्रेंड से बात करने से मना करते थे. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी भी होती रहती थी. इसी बात से खफा होकर शिवम ने सो रहे पिता की त्रिशूल मारकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें-- MP: हत्या में बदल गया झगड़ा, पिता की पिटाई से बेटे की मौत

मृतक अरविंद के बेटे प्रदीप ने बताया कि पिता ने शिवम को ये सब करने से मना किया था, जिससे शिवम नाराज था. सोमवार शाम को शिवम घर से चला गया. देर रात शिवम घर वापस लौटा. उसने पास के ही एक मंदिर से त्रिशूल निकाल लिया था और सो रहे पिता को मारकर वहां से भाग गया. 

Advertisement

प्रदीप ने आगे बताया कि पिता के चिल्लाने पर जब सब उनके पास गए तो वो खून से लथपथ पड़े थे. तुरंत पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका काफी खून बह गया था, जिससे उनकी मौत हो गई. 

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी शिवम की तलाश की जा रही है.

(रिपोर्टः सूर्या शर्मा)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »