सुशांत को कुक नीरज ने दिया था आखिरी बार जूस? CBI कर रही पूछताछ

सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. सीबीआई के कदम मुंबई में पड़ चुके हैं. तीन टीमें तैयार की गई हैं जिनमें कुल 16 अफसर हैं. टीम सबसे पहले कुक से पूछताछ करने जा रही है.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब इस बात में किसी तरह का कोई विवाद नहीं रह गया है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच सीबीआई ही करेगी. कोर्ट ने बिहार में सुशांत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR को सही माना है.

सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. सीबीआई के कदम मुंबई में पड़ चुके हैं. तीन टीमें तैयार की गई हैं जिनमें कुल 16 अफसर हैं. टीम कल दिल्ली आ गई थी और जानकारी के मुताबिक मुंबई के सांताक्रूज में एयरपोर्ट पर एक टीम मीटिंग कर रही है. सीबीआई के कुछ अधिकारी सुशांत के कुक से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि सुशांत की मौत की जांच के मामले में सीबीआई मुंबई और बिहार पुलिस से जांच से जुड़ी सारी जानकारी लेगी. जिसके बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी इस मामले में जांच करेगी. इस मामले की जांच में सीबीआई ने मुंबई में बांद्रा पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से से भी मुलाकात की है.

अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ज्यादातर पूछताछ और स्टेटमेंट्स की रिकॉर्डिंग तथा जांच DRDO के गेस्ट हाउस में होगी. उधर फॉरेंसिक टीम फील्ड वर्क के लिए रवाना हो चुकी है. जहां तक मुंबई पुलिस से सुशांत से जुड़े कागजात लेने की बात है तो डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे अभी-अभी बांद्रा स्थित अपने ऑफिस पहुंच गए हैं. टीम अभिषेक त्रिमुखे से जांच से जुड़े सभी कागजात लेगी जिसके बाद काम शुरू होगा.

नीरज सिंह से आज पूछताछ करेगी सीबीआई

Advertisement

बता दें कि नीरज जिनसे सीबीआई आज पूछताछ करेगी उन्हीं से सुशांत को आखिरी बार जूस दिया था. नीरज उन गिने चुने लोगों में से एक हैं जिनसे सुशांत ने मौत से पहले बातचीत की थी. सीबीआई के साथ फॉरेंसिक के साथ-साथ अन्य भी कई अहम टीम के लोग हैं जो उनके साथ हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »