प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल को गिरफ्तार करने अस्पताल पहुंची पुलिस

दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मुंबई पुलिस उसे लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई है. पुलिस अफसर दीपक पाटांगरे के नेतृत्व में एक जांच टीम भी मौजूद है. पुलिस राहुल को अब कभी हिरासत में ले सकती है. उससे दो बार पहले ही लंबी पूछताछ हो चुकी है.

Advertisement
राहुल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज राहुल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मुकेश कुमार

  • मुंबई,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मुंबई पुलिस उसे लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई है. पुलिस अफसर दीपक पाटांगरे के नेतृत्व में एक जांच टीम भी मौजूद है. पुलिस राहुल को अब कभी हिरासत में ले सकती है. उससे दो बार पहले ही लंबी पूछताछ हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, प्रत्यूषा की मौत के केस में उनके माता-पिता ने राहुल राज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराई है. इस मामले में राहुल ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी. गुरुवार को हुई सुनवाई में प्रत्यूषा के परिवार की तरफ से पेश वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने जमानत का विरोध किया. उनका कहना था कि उन पर शक की कई वजहें हैं.

इस मामले में पेश गवाहों ने भी राहुल पर आरोप लगाया कि वह प्रत्यूषा से मारपीट किया करता था. उसके शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे. प्रत्यूषा के फ्लैट पर सबसे पहले राहुल पहुंचा था. उसके पास दरवाजे की दूसरी चाबी थी. यह संदेह है कि उसने कमरे में मौजूद सुसाइट नोट हटा दिया हो. प्रत्यूषा के माता-पिता ने भी राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

प्रत्यूषा के मां-बाप ने लगाए गंभीर आरोप
प्रत्यूषा के पिता शंकर बनर्जी ने कहा था कि हमें विश्वास ही नहीं है कि हमारी बेटी खुदकुशी कर सकती है. हमें राहुल पर शक है. उसी की वजह से उसने खुदकुशी की है. यदि राहुल वहां था, तो उसने उसे नजदीकी अस्पताल में क्यों नहीं ले गया. बीते कुछ दिनों से उसने प्रत्यूषा को हमसे और परिवार से राहुल ने अलग कर दिया था.

ज्योतिष पर बहुत भरोसा करती थी प्रत्यूषा
उन्होंने बताया था, 'आखिरी बार प्रत्यूषा से मेरी 31 मार्च को बात हुई थी. उसने बताया थी कि वह बहुत परेशान है. लेकिन कुछ भी बताने से इंकार किया था. ज्योतिष पर उसको बहुत भरोसा था. उसकी राशि सिंह थी. मैंने उसे बताया था कि ये साल उसके लिए बहुत अच्छा जाने वाला है. लेकिन इसी बीच सबकुछ खत्म हो गया.'


इससे पहले पुलिस द्वारा पूछताछ में राहुल ने बताया था, 'प्रत्यूषा और में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे. पहली बार मेरी और प्रत्यूषा की मुलाकात एक सोशल प्रोग्राम में हुई थी. उसके बाद हम लोगों ने बातचीत करना शुरु किया. धीरे-धीरे हम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद हम साथ रहने लगे. हमने शादी करने का वादा किया था.


उसने कहा था, 'हम मुंबई में हारमनी रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 703 में शिफ्ट हो गए थे. हम लोगों ने एक पार्टी रखी थी. देर रात तक साथ में ड्रिंक करते रहे. इसके बाद मैं सोया तो काफी देर से उठा. तकरीबन सुबह के 10 बजे होंगे. जैसे ही मेरी आंख खुली मैंने देखा कि प्रत्यूषा उस वक्त भी ड्रिंक कर रही थी. इसके बाद मैं दोपहर को घर से चला गया था.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »