स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 5 लड़कियों समेत 7 अरेस्ट

गुरुग्राम में आए दिन पुलिस इस तरह के स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की आड़ में चलने वाले देह व्यापार के अड्डों का पर्दाफाश करती रहती है. लेकिन इसके बावजूद साइबर सिटी में ये धंधा बदस्तूर जारी है.

Advertisement
पुलिस ने स्पा सेंटर से पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने स्पा सेंटर से पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • गुरुग्राम,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वहां दबिश देकर पांच लडकियां समेत दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एमजी रोड पर एमजीएफ मेगा सिटी मॉल के ब्यूटी एंड स्पा सेंटर में देह व्यापार का अवैध धंधा किया जाता है. सूचना के आधार पर महिला इंस्पेक्टर राजबाला की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया और स्पा सेंटर में चल रहे इस रैकेट का पर्दाफाश करने की तैयारी की गई.

Advertisement

पुलिस की टीम ने प्लान के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर छापेमारी. पुलिस ने स्पा सेंटर में अंदर जाकर वहां से 5 लड़कियों को 2 ग्राहकों समेत धर दबोचा. पुलिस ने सभी सात आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 29 पुलिस थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि आए दिन गुरुग्राम में पुलिस इस तरह के स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर छापे मारकर जिस्मफरोशी के कई मामलों का खुलासा कर चुकी है. लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद ये धंधा साइबर सिटी में फल फूल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »