राहुल ने फिर लॉकडाउन को बताया फेल, कहा- राज्यों को उनके हाल पर छोड़ रहा केंद्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि सरकार ने लोगों की मदद नहीं की और ये लॉकडाउन फेल रहा है.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (PTI) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

  • कोरोना संकट पर राहुल गांधी का वार
  • राजीव बजाज से बातचीत में लॉकडाउन को बताया फेल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कोरोना वायरस संकट के बीच उद्योगपति राजीव बजाज से कई मसलों पर बात की. लॉकडाउन होने के कारण देश में रोजगार का संकट पैदा हुआ है, इस मसले पर दोनों के बीच बातचीत हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर लॉकडाउन को फेल करार दिया और कहा कि जबतक ऊपर से नीचे ऑर्डर होते रहेंगे, तबतक स्थिति मुश्किल की बनी रहेगी.

Advertisement

राजीव बजाज के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि जब कोरोना संकट आया तो हमने कांग्रेस पार्टी के अंदर एक गंभीर चर्चा की थी. राहुल बोले कि हमारी चर्चा ये हुई थी कि राज्यों को ताकत देनी चाहिए और केंद्र सरकार को पूरा समर्थन देना चाहिए. केंद्र को रेल-फ्लाइट पर काम करना चाहिए था, लेकिन सीएम और डीएम को जमीन पर लड़ाई लड़नी चाहिए थी.

कांग्रेस नेता ने एक बार फिर दोहराया कि मेरे हिसाब से लॉकडाउन फेल है और अब केस बढ़ रहे हैं. अब केंद्र सरकार पीछे हट रही है और कह रही है राज्य संभाल लें. भारत ने दो महीने का पॉज बटन दबाया और अब वो कदम उठा रहा है जो पहले दिन लेना था.

प्रवासी मजदूरों के मसले पर राहुल गांधी बोले कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार लोगों के हाथ में पैसा क्यों नहीं दे रही है, राजनीति को भूलिए लेकिन इस वक्त लोगों को पैसा देने की जरूरत है.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि लॉकडाउन के बीच उनकी कई बार सरकार में काम करने वाले लोगों से हुई है. राहुल बोले कि सरकार के व्यक्ति ने मुझसे कहा कि इस वक्त चीन के मुकाबले भारत के सामने काफी मौका है, अगर हम मजदूरों को पैसा देंगे तो बिगड़ जाएंगे और काम पर नहीं आएंगे. हम बाद में इन्हें पैसा दे सकते हैं, इस तरह की बातें मुझे कही गईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »