Coronavirus in India: नोएडा में 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में 137 नए केस मिले

Coronavirus in India: देश में कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है. आज दिल्ली में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 2.70% दर्ज की गई है. नोएडा के सेक्टर 40 में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है.

Advertisement
नोएडा में 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर मिले कोरोना पॉजिटिव. नोएडा में 13 स्टूडेंट्स और 3 टीचर मिले कोरोना पॉजिटिव.

मनीष चौरसिया

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST
  • कक्षा 6, 9 और 12वीं के स्टूडेंट्स मिले संक्रमित
  • नोएडा के सेक्टर 40 स्थित प्राइवेट स्कूल का मामला

Coronavirus in India: देश में कोरोना ने लोगों को फिर डराना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में कोरोना (Corona virus) के मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां संक्रमण फिर बढ़ने लगा है. दिल्ली में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 2.70% दर्ज की गई है. वहीं नोएडा के एक स्कूल में 13 बच्चे और 3 टीचर कोरोना संक्रमित मिले हैं. कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है.

Advertisement

Corona के नए केसों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, दिल्ली समेत 5 राज्यों को केंद्र ने लिखी चिट्ठी

जानकारी के अनुसार, यह मामला सेक्टर 40 स्थित एक निजी स्कूल का है. यहां कक्षा 6, 9 और 12वीं के छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए. एक ही स्कूल में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट पर है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सभी से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं. सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में बढ़ने लगे कोरोना केस

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. वहीं महाराष्ट्र में मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है. गुजरात में भी कोरोना के नए XE वैरिएंट का पहला केस सामने मिला है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को राजधानी में कोरोना के 141 नए मामले सामने आए थे. वहीं शनिवार को 160 मामले दर्ज हुए थे, जबकि शुक्रवार को 146 केस आए. राजधानी दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 1% के नीचे आ गई थी, जो अब फिर बढ़ने लगी है. रविवार को दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 1.29% आ गई. शनिवार को 1.55% थी. दिल्ली में आज कोरोना के 137 नए केस मिले हैं. पॉजिटिविटी रेट 2.70% है.

Advertisement

लंबे समय के बाद खुले हैं स्कूल

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच लगभग सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था. तीसरी लहर खत्म होने के बाद हाल ही में सरकार और प्रशासन ने ज्यादातर राज्यों में लगी पाबंदियों को हटाया और जरूरी गतिविधियों को बहाल किया था. इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों को भी खोलने की इजाजत दी गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement