कोरोना: चेन्नई की मदद के लिए कमल हासन ने लॉन्च किया अभियान

मक्कल निधि मय्यम के मुखिया और सुपरस्टार कमल हासन ने चेन्नई के लोगों की मदद के लिए एक जन अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का नाम थेरुव है. इसके जरिए चेन्नई के लोगों तक सैनिटाइजर, मास्क और अन्य जरूरी सामानों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

Advertisement
मक्कल निधि मय्यम के मुखिया और सुपरस्टार कमल हासन (फाइल फोटो) मक्कल निधि मय्यम के मुखिया और सुपरस्टार कमल हासन (फाइल फोटो)

अक्षया नाथ

  • चेन्नई,
  • 05 जून 2020,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

  • चेन्नई के लोग ही योजना में हो सकेंगे शामिल
  • कमल हासन भी वॉलंटियर के तौर पर रजिस्टर्ड
अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के मुखिया कमल हासन एक जन अभियान की शुरुआत कर रहे हैं जिसका नाम थेरुवु होगा. कमल हासन ने कहा कि लोग वही हैं जो अपनी समस्याओं का खुद समाधान कर सकें. हिंदी में थेरुव का अर्थ समाधान के करीब है.

कमल हासन ने कहा कि 60 दिनों तक लोग अपने घरों में इसलिए बैठे रहे, जिससे कोरोना वायरस न फैलने पाए. अब हमें उस प्रयास को खराब नहीं करना चाहिए. यह हमारा कर्तव्य है कि हम यह तय करें कि वायरस फैलने न पाए. इस अभियान के तहत चेन्नई के लोगों तक मदद पहुंचाई जाएगी.

Advertisement

अभिनेता ने कहा कि पब्लिक प्लेसेज पर सैनिटाइजर रखे जाने की जरूरत है. यह हर किसी की जरूरत होने वाला है, इसलिए लोगों को इस पहल के लिए बढ़कर आगे आना चाहिए. ठीक इसी तरह फेस मास्क और जरूरी सामानों की आपूर्ति भी करानी होगी. हर किसी की भागीदारी की जरूरत है. ऐसे में हमें चेन्नई को बचाने के लिए साथ आना चाहिए. हमारे पास इसके लिए समाधान है.

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कमल हासन ने इस योजना के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. 636981111 पर लोग कॉल करके इस योजना से जुड़ सकते हैं. कमल हासन ने कहा लोग अपने-अपने हिसाब से योगदान दे सकते हैं.

यह अभियान लोगों द्वारा लोगों के लिए होगा. अगले आने वाले कुछ सप्ताह भाषा, जाति और दलगत निष्ठाओं से ऊपर होंगे. सिर्फ लोगों के लिए यह काम होगा. हम हर किसी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

डॉक्टरों की टीम देगी सलाह

कमल हासन ने बताया कि 20 से 30 डॉक्टरों की टीम कॉल सेंटरों पर लोगों को सलाह दे रही है. यह चेन्नई की मदद करने के लिए है. इस अभियान के लिए वॉलंटियर चेन्नई से ही होना चाहिए. हम पार्टी लाइनों से बढ़कर काम करेंगे. मैंने खुद को एक वॉलंटियर के तौर पर रजिस्टर कर लिया है. यह चेन्नई की सुरक्षा के लिए है.

लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ कमल हासन प्रमुखता से सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने जूम ऐप के जरिए बैठक भी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement