इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्री कोरोना पॉजिटिव, क्रू 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन

बेंगलुरु से मदुरै इंडिगो के विमान से पहुंचे एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शख्स के संपर्क में आए सभी क्रू मेंबर्स को 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन कर दिया गया है. अन्य लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

Advertisement
25 मई से हो चुकी है घरेलू उड़ानों की शुरुआत (तस्वीर-PTI) 25 मई से हो चुकी है घरेलू उड़ानों की शुरुआत (तस्वीर-PTI)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

  • शख्स में नहीं देखे गए थे फ्लू के लक्षण
  • विमान क्रू 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन
प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट 6E 7214 में सवार एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शख्स बुधवार को बेंगलुरु से मदुरै जा रहा था. मदुरई के क्वारनटीन सेंटर में शख्स को रोका गया है.

एयरपोर्ट पर चेकिंग के वक्त शख्स में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं देखे गए थे. मदुरै में जब शख्स की जांच की गई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. यात्री ने सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए थे. यात्री ने फेस मास्क, फेस शील्ड, गल्व्स भी पहन रखे थे.

Advertisement

विमान में सवार अन्य यात्रियों ने भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सभी जरूरी एहतियात बरत रहे थे. ऑपरेटिंग क्रू को 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन कर दिया गया है. सरकार को भी अन्य यात्रियों के संबंध में सूचना दी जा रही है, जिससे उन्हें ट्रेस किया जा सके.

इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इंडिगो के हर यात्री विमान को सैनिटाइज किया जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो किया जा रहा है. जैसे ही फ्लाइट से यात्री उतरते हैं, पूरे विमान को सैनिटाइड और डिइन्फेक्ट किया जाता है.

25 मई शुरू हो चुकी हैं विमान सेवाएं

कोरोना वायरस संकट के बीच देश में विमान सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है. देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए तमाम सावधानियां बरतने के बाद भी यात्रियों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें विमान क्रू के सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

Advertisement

इससे पहले भी इंडिगो के विमान में यात्रा करने वाला एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. शख्स ने 25 मई शाम को चेन्नई से कोयम्बटूर तक विमान से यात्रा की थी, वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

एयरपोर्ट पर बरती जा रही सावधानी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट पर जरूरी सावधानियां भी बरती जा रही हैं. लोगों को मास्क, फेस शील्ड, हैंड सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने को कहा जा रहा है. एयरपोर्ट पर ऐसी सावधानियां भी बरती जा रही हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम हो, फिर भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »