दिल्लीः एक दिन में कोरोना से मौत के मामले फिर 100 के पार, 24 घंटे में आए 3726 नए केस

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,70,374 हो गई है. अब तक कोरोना से 9174 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 26,645 RTPCR और 24,025 एंटीजन टेस्ट हुए है. राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,885 है.

Advertisement
दिल्ली में कोरोना का खतरनाक रूप देखा जा रहा है (फाइल फोटो) दिल्ली में कोरोना का खतरनाक रूप देखा जा रहा है (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST
  • दिल्ली में कोरोना का खतरनाक रूप देखा जा रहा है
  • दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,70,374
  • अब तक कोरोना से 9174 लोगों की मौत हो चुकी है

दिल्ली में कोरोना का खतरनाक रूप देखा जा रहा है. सोमवार को कोरोना से मौत के मामले फिर 100 के पार पहुंच गए. बीते 24 घंटे में कोरोना से 108 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3726 नए मामले सामने आए हैं. राजधानी में 7 नवंबर के बाद रविवार को 24 घंटे में सबसे कम 68 मौतें दर्ज की गई थीं, लेकिन सोमवार को फिर मौत के मामले बढ़ गए. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,70,374 हो गई है. अब तक कोरोना से 9174 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 26,645 RTPCR और 24,025 एंटीजन टेस्ट हुए हैं. राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,885 है.

संक्रमण दर- 7.35 फीसदी
रिकवरी रेट- 92.62 फीसदी
डेथ रेट- 1.61 फीसदी
कंटेनमेंट जोन- 5552

बताया जा रहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों का दबाव कुछ दिनों से कम हो रहा है. मरीजों की संख्या में कमी आने से अस्पतालों में 30 फीसदी आईसीयू बेड खाली हैं. जानकारी के मुताबिक, 134 अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 18691 बेड्स में से 10447 बेड खाली हैं. 

दिल्ली छावनी के सरदार वल्लभभाई पटेल कोविड-19 अस्पताल में ICU बेड्स की संख्या बढ़ाकर 500 कर दी है. सभी बेड्स पर ऑक्सीजन सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है.

Advertisement

800 रुपये में RT-PCR टेस्ट होगा

कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली में कोरोना के RT-PCR टेस्ट के दाम में दो तिहाई की कटौती की गई है. अब केवल 800 रुपये में RT-PCR टेस्ट होगा. अभी तक RT-PCR टेस्ट 2400 में हो रहा था. इसके अलावा अगर RT/PCR टेस्ट का सैंपल होम विज़िट से कलेक्ट होगा तो 1200 रुपये देने होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »