दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित नहीं होंगे कार्यक्रम

कोरोना की वजह से स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर भी असर पड़ रहा है. दिल्ली सरकार महामारी को देखते हुए इस बार बड़े स्तर पर यह राष्ट्रीय पर्व नहीं मना रही है. दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री केजरीवाल और सभी मंत्रियों के अलावा सभी 70 विधायकों को आमंत्रित कर रही है. साथ ही 7 लोकसभा और 3 राज्यसभा सदस्यों को भी आमंत्रित किया जा रहा है.

Advertisement
कोरोना की वजह से भव्य स्तर पर स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाएगी दिल्ली सरकार (फाइल-पीटीआई) कोरोना की वजह से भव्य स्तर पर स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाएगी दिल्ली सरकार (फाइल-पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

  • कोरोना की वजह से भव्य तरीके से नहीं मनेगा कार्यक्रम
  • इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी नहीं होगा आयोजन

दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के मद्देनजर इस बार स्वतंत्रता दिवस का बहुत छोटा कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्रालय की तरफ से सीमित दायरे में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई है.

Advertisement

इस बार छत्रसाल स्टेडियम की बजाए आईटीओ स्थित दिल्ली सचिवालय में ही स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कोरोना संकट के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा करीब 100 प्रमुख लोगों को निमंत्रित किया जा रहा है.

मंत्री गोपाल राय ने एक बयान जारी कर कहा, 'हम चाहते हैं कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाए और हम देश के प्रति शहीदों की जो श्रद्धा है, उसको व्यक्त करना चाहते हैं, लेकिन आज की जो परिस्थिति है, उसको ध्यान में रखते हुए इस बार सरकार ने निर्णय लिया है कि 15 अगस्त का कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में नहीं आयोजित किया जाएगा.'

सभी विधायकों और सांसदों को न्योता

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, वो भी इस बार नहीं आयोजित किए जाएंगे.

Advertisement

इसे भी पढ़ें ---

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों की सूची तैयार कर ली गई है.

दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सभी मंत्रियों के अलावा दिल्ली के सभी 70 विधायकों को निमंत्रित कर रही है. इसके साथ 7 लोकसभा और 3 राज्यसभा के सदस्य हैं, उनको भी निमंत्रित किया जा रहा है.

इसके अलावा, दिल्ली के तीनों एमसीडी के मेयर, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अन्य अधिकारियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें ---

साथ ही, इस बार खासतौर से कोरोना योद्धाओं जैसे- सफाई कर्मचारी, नर्स, एंबुलेंस चालक, पुलिस और प्लाज्मा डोनेट करने वाले मरीजों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में आएंगे. इस दौरान सेंट्रल जेल के अधिकारियों, जिन्होंने बेहतर काम किया है, उनको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित भी किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »