Covid cases in India: कोरोना की डरावनी रफ्तार, 24 घंटे में आए 2 लाख 64 हजार नए केस

कोरोना वायरस के मामलों में फिर एक बार बड़ा उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए मरीज सामने आए हैं. यह आंकड़ा कल यानी गुरुवार के मुकाबले 6.7 फीसदी ज्यादा है.

Advertisement
भारत में कोरोना सुपर स्पीड से बढ़ रहा है भारत में कोरोना सुपर स्पीड से बढ़ रहा है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • देश में नए वैरिएंट यानी ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 5,753 हुए
  • कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में 315 लोगों की मौत

Covid Cases in India: कोरोना वायरस के मामलों में फिर एक बार बड़ा उछाल देखने को मिला है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए मरीज सामने आए हैं. यह आंकड़ा कल यानी गुरुवार के मुकाबले 6.7 फीसदी ज्यादा है. भारत में अभी कोरोना की संक्रमण दर 14.78 फीसदी हो गई है. फिलहाल देश में नए वैरिएंट यानी ओमिक्रॉन के मामले 5,753 हैं.

Advertisement

देश में आज कल से 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे. वहीं आज 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 रिकवरी हुईं. फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 12,72,073 हो गई है. यह पिछले 220 दिनों में सबसे ज्यादा है.

वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 315 लोगों ने जान गंवाई है. अबतक देश में कोरोना की वजह से अबतक 4,85,350 लोगों की जान गई है.

महाराष्ट्र, दिल्ली में सबसे ज्यादा केस

पिछले 24 घंटे की बात करें तो महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस आए हैं. महाराष्ट्र में 46,406 नए मरीज मिले हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है वहां 28,867 नए कोविड मरीज मिले. इसके बाद कर्नाटक (25,005), बंगाल (23,467) और तमिलनाडु (20,911) का नंबर है. कुल नए केसों में से 54.74 फीसदी इन पांच राज्यों में से आए हैं. नए केसों में सिर्फ महाराष्ट्र की हिस्सेदारी ही 17.56 फीसदी है.

Advertisement

कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है. पिछले 24 घंटे में 73,08,669 कोविड वैक्सीन लगी हैं. देश में अबतक 1,55,39,81,819 कोरोना वैक्सीन लगी हैं. टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 17,87,457 कोरोना टेस्ट हुए.

पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों संग बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की थी. मीटिंग में COVID-19 से निपटने की तैयारियों और वैक्सीनेशन पर चर्चा हुई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »