वैक्सीन देने के मामले में दिल्ली को मिले प्राथमिकता, सत्येंद्र जैन ने केंद्र के सामने रखी ये 3 मांगे

डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तीन मांगे की है. इसमें वैक्सीन देने के मामले में दिल्ली को प्राथमिकता देने की मांग शामिल है.

Advertisement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो-PTI) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो-PTI)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST
  • डॉ. हर्षवर्धन ने की सभी स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक
  • दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के सामने रखी तीन मांगे

कोरोना के टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तीन मांगे की है. इसमें वैक्सीन देने के मामले में दिल्ली को प्राथमिकता देने की मांग शामिल है.

इसके अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मांग की कि ब्रिटेन से आ रही फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया जाए (8 जनवरी से शुरू होने वाली हैं) और दिल्ली और देश के सभी राज्यों को कोविड वैक्सीन फ़्री दी जाए. दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अलग-अलग मांगे की.

Advertisement

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हो रही बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि हमने सबसे पहले चार राज्य में ड्राई रन किया था, उन चार राज्यों से मिले फीडबैक में हमने सुधार किए. कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया जाएगा.

देखें- आजतक LIVE TV

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत की दो वैक्सीन-कोविशील्ड और कोवैक्सीन है जो देश में उपलब्ध होने की स्थिति में आ गई है. हमारी कोशिश है कि इन  वैक्सीन को हम सभी देशों में पहुंचा दे ताकि इन वैक्सीन को पहले फेस में लगाए जा रहे प्राथमिकता समूह को लगाया जा सके.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र,केरल,छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि आई है। इससे हमें चेतावनी मिलती है कि हम भले ही वैक्सीन के कामों में जुट जाए लेकिन टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक हमने जो काम मुस्तैदी से किया है उसमें कमी नहीं आनी चाहिए.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »