Corona virus In India: देश में गिरने लगा कोरोना का ग्राफ, लगातार तीसरे दिन मामलों में गिरावट, 2.38 लाख नए केस

रविवार की तुलना में सोमवार को कम केस मिले. रविवार को देश में 2.71 लाख केस मिले थे. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं. 

Advertisement
फाइल फोटो- पीटीआई फाइल फोटो- पीटीआई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना से 310 लोगों की हुई मौत
  • इस दौरान 1.5 लाख लोग हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,38,018 नए मामले सामने आए. यह लगातार तीसरा दिन है, जब कोरोना के मामलों में गिरावट देखी गई है. इससे पहले रविवार को 2.58 लाख केस, जबकि शनिवार को 2.71 लाख केस मिले थे.

इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे में 1,57,421 लोग ठीक हुए हैं. अब तक 3,53,94,882 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 94.09% हो गया है. वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंंटे में 310 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं. 

Advertisement

देश में ओमिक्रॉन के 8,891 केस

वहीं, देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8,891 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के  8.31% केस बढ़े हैं. भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.43% हो गया है. वहीं. वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.92% है. देश में अब तक 158 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं. 

क्या है महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल?

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31111 केस सामने आए हैं. रविवार की तुलना में 10 हजार कम केस मिले. इस दौरान राज्य में 24 लोगों की कोरोना से जान गई है. जबकि ओमिक्रॉन के 122 केस सामने आए हैं. 

दिल्ली में भी कोरोना के मामले घटने लगे हैं. पिछले 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में 12,527 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. जबकि 16 जनवरी यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 18,286 नए मामले दर्ज किए गए थे. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा है कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं और इसकी वजह है, नाइट और वीकेंड कर्फ्यू. देश में एक तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ ICMR की गाइडलाइन के बाद टेस्टिंग में कमी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी कम होती नजर आ रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »