महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 15 हजार से अधिक कंफर्म केस, 617 की गई जान

महाराष्ट्र में मंगलवार को 841 नए केस की पुष्टि हुई, जबकि पिछले 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है. अब कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 525 हो गई है और मौत का आंकड़ा 617 हो गया है.

Advertisement
महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक कंफर्म केस (फाइल फोटो-pTI) महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक कंफर्म केस (फाइल फोटो-pTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 06 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

  • महाराष्ट्र में 24 घंटे में 841 नए केस, 34 की मौत
  • मुंबई में मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के करीब

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 15 हजार को पार कर गया है. मंगलवार को यहां 841 नए केस की पुष्टि हुई, जबकि पिछले 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है. अब कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 525 हो गई है और मौत का आंकड़ा 617 हो गया है. कोरोना की मातमी चाल ने मुंबई को बैकफुट पर ढकेल दिया है.

Advertisement

यही वजह है कि मुंबई में एक दिन पहले दुकान खोलने की दी गई इजाजत 24 घंटे बाद ही वापस ले ली गई. बीएमसी ने साफ कह दिया है कि मुंबई में अगले आदेश तक अब सिर्फ दवा और राशन की दुकानें खुलेंगी. शराब की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. इसके अलावा गैर जरूरी सामान की दुकानों को दी गई ढील भी वापस ले ली गई है.

बीएमसी ने ऐसा फैसला मुंबई में कोरोना के तेज होते हमले के मद्देनजर लिया है. बीते 24 घंटे में मुंबई में 26 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 635 नए मरीज सामने आए हैं. मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या करीब 10 हजार पहुंचने वाली है और 387 मरीजों की जान जा चुकी है.

मुंबई के लिए बड़ी टेंशन एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी दे रही है. यहां एक दिन में 33 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अबतक धारावी में 665 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. मुंबई में कोरोना के खतरे को देखते हुए कल्याण डोंबिवली नगर पालिका ने आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले लोगों की आवाजाही पर 8 मई से बैन लगाने का फैसला किया है.

Advertisement

नवी मुंबई महानगर पालिका पहले ही आवाजाही पर रोक लगा चुकी है. कोरोना वायरस ने मुंबई पुलिस को अपनी जकड़ में ले लिया है. राज्य में अबतक 400 से ज्यादा पुलिस वाले संक्रमित हो चुके हैं. महाराष्ट्र में 457 पुलिस वाले कोरोना संक्रमित हैं. इनमें 48 पुलिस अधिकारी, जबकि 409 अन्य रैंक के पुलिस वाले हैं.

मुंबई में एक आईपीएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. हाल ही में दक्षिण मुंबई के 12 पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनमें 6 अधिकारी थे. अब तक महाराष्ट्र 4 पुलिस वाले कोरोना से जान गंवा चुके हैं, जिनमें से तीन मुंबई के और एक पुणे का है. इसके बाद 55 साल से ऊपर के पुलिस वालों को घर में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement