यूपी: कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते बार बालाओं के साथ डांस, नाइट कर्फ्यू का भी नहीं रखा ख्याल

वीडियो में आजमगढ़ के रूद्रपुर क्षेत्र से भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव एक शादी समारोह में पहुंचे थे. यहां डीजे पर बार बाला डांस कर रही थी, ये देख नेताजी खुद को नहीं रोक सके और पिंजड़े में बंद बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगे. 

Advertisement
आजमगढ़ में बार बालाओं के साथ डांस करते लोग आजमगढ़ में बार बालाओं के साथ डांस करते लोग

राजीव कुमार

  • आजमगढ़ ,
  • 27 मई 2021,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST
  • आजमगढ़ में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ीं
  • बार बालाओं के साथ किया गया डांस
  • नाइट कर्फ्यू में बिना मास्क लोगों की भीड़

यूपी के आजमगढ़ जिले में कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आयी, जो जिला प्रशासन और पुलिस के तमाम दावों की पोल खोल रही है. वायरल वीडियो में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बीच एक नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शादी समारोह में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आये, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सगड़ी तहसील के रूद्रपुर क्षेत्र से भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव एक शादी समारोह में पहुंचे थे. यहां डीजे पर बार बाला डांस कर रही थी, ये देख नेताजी खुद को नहीं रोक सके और पिंजड़े में बंद बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगे. 

नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जब और रंग में आये तो बारबाला तक पहुंचने के लिए वाहन पर चढ़ने की कोशिश करने लगे. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरोही फत्तेपुर गांव में 22 मई को आयोजित एक शादी समारोह का है. जहां कोविड गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं.

कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी

डांस पार्टी कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के साथ रात भर चली. बार बालाओं के साथ लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नाचते गाते दिखे. 

Advertisement

बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के सैकड़ों लोग बार बालाओं का डांस देखने के लिए झुंड में मौजूद रहे. ऐसे में अब सवाल उठता है कि जब जिम्मेदार लोग ही इस तरीके से नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे तो आम जनता का क्या होगा? वहीं प्रशासन की भी कार्यशैली पर बड़ा सवाल है कि क्या इस आयोजन की भनक स्थानीय थाने को नहीं थी.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »