कोरोना: दिल्ली के लिए गुड न्यूज, 80% से ज्यादा हुआ रिकवरी रेट

दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट रिकॉर्ड 80.28 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में यहां 1344 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में फिलहाल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 19,017 है. इनमें से 11,170 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

Advertisement
दिल्ली में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज (फाइल फोटो) दिल्ली में तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

  • दिल्ली में 80 फीसदी से अधिक लोग हो रहे ठीक
  • बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए

एक तरफ देश में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं अगर बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां पर 80 फीसदी से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो रहे हैं. दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1246 नए केस सामने आए हैं. वहीं 40 मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,740 हो गई है. जबकि अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 3411 हो गई है. वहीं ठीक होने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है. प्रदेश में अब तक 91,312 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.

Advertisement

दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट रिकॉर्ड 80.28 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में यहां 1344 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में फिलहाल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 19,017 है. इनमें से 11,170 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब नौ लाख के पार पहुंच गया है.

महाराष्ट्र में लगभग साढ़े छह हजार मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6497 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,60,924 हो गई है. जबकि 193 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 की वजह से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 10,482 हो चुकी है.

तमिलनाडु में चार हजार से अधिक मामले

वहीं तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 4,328 नए मामले रिपोर्ट हुए, जबकि 66 और लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा सोमवार को कोरोना से संक्रमित 3,035 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया.

Advertisement

इसके साथ ही राज्य में कोरोना के आकड़े बढ़कर 1,42,798 हो गए हैं. इनमें से 92,567 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 48,196 हैं. तमिलनाडु में कोरोना से अब तक 2,032 लोगों की मौत हो चुकी है.

कर्नाटक में भी ढाई हजार से ज्यादा मामले

वहीं कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 2738 केस सामने आए हैं. इनमें से 1315 केस सिर्फ बेंगलुरु से है. जबकि 73 लोगों की मौत हुई है. हालांकि पिछले 24 घंटे में 839 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »