₹2.09 लाख चांदी सस्ती, 5 दिन में बदल गया गेम, सोना हुआ इतना सस्ता

Gold-Silver Price Crash: बीता सप्ताह कीमती धातुओं के भाव में गिरावट के नाम रहा. जहां चांदी सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में एमसीएक्स पर 18000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव भी 5000 रुपये टूटा.

Advertisement
बीते सप्ताह क्रैश हो गईं सोना-चांदी की कीमतें. (Photo: PTI) बीते सप्ताह क्रैश हो गईं सोना-चांदी की कीमतें. (Photo: PTI)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह तगड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा चांदी के भाव अचानक क्रैश (Silver Price Crash) नजर आए. सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में ही ये 18000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद ये कीमती धातु अब अपने हाई से 2.09 लाख रुपये सस्ती हो गई है. दूसरी ओर सोने की कीमत भी फिसली (Gold Rate Fall) है और अपने हाई लेवल से कीमती पीली धातु अब 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रही है. 

Advertisement

भरभराकर टूटा चांदी का भाव 
MCX Silver Rate पर पहले नजर डालते हैं, तो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसकी कीमत में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी और 3 जुलाई वाली 1 Kg Silver Price 6.27% या 16,595 रुपये टूट गया था. इसके साथ ही सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में इसका दाम 2,66,998 रुपये से कम होकर 2,48,201 रुपये प्रति किलो पर आ गया और इस हिसाब से वायदा चांदी 18,797 रुपये प्रति किलो सस्ती (Silver Cheaper) हो गई. 

अगर चांदी के हाई लेवल से तुलना करें, तो ताजा गिरावट के बाद अब ये अपने हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. दरअसल, इतिहास में पहली बार चांदी का वायदा भाव जनवरी 2026 महीने में 4 लाख के ऐतिहासिक स्तर के पार निकला था और 4,57,328 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. इस लेवल से अब 1 किलो चांदी 2,09,127 रुपये सस्ती मिल रही है.  

Advertisement

सोने का भाव भी दनादन टूटा 
चांदी ही नहीं, बल्कि MCX पर वायदा कारोबार में सोने का भाव भी तेजी से फिसला है. सिर्फ बीते शुक्रवार को ही 10 Gram 24 Karat Gold Rate 3,947 रुपये गिर गया, जो 2.47% की गिरावट है. वहीं पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में गिरावट पर गौर करें, तो 1,60,911 रुपये से गिरते हुए 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और इस हिसाब से सोना 5,311 रुपये सस्ता (Gold Cheaper) हो गया. 

Silver Price की तरह गोल्ड रेट के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले सोने का भाव भी जनवरी में पहली बार 2 लाख रुपये के स्तर से पार निकला था और 2,04,375 रुपये पर पहुंच गया था. यहां से इसकी कीमत तेजी से फिसली और अब ताजा गिरावट के बाद यहां से 10 ग्राम सोना 48,775 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
एमसीएक्स के बाद अगर घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में आए बदलाव पर बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 1 किलो चांदी 2,63,250 रुपये से सस्ती होकर अब 2,56,908 रुपये पर आ गई है. यानी ये 6,342 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,536 रुपये से कम होकर 1,54,238 रुपये पर आ गया है. 

Advertisement

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »