Ration Card Alert: 31 जुलाई डेडलाइन... निपटा लें राशन कार्ड से जुड़ा ये काम, इतना आसान है प्रोसेस

Ration Card eKYC Alert: राशन कार्ड की ई-केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है और इस काम को न सिर्फ राशन की दुकान पर, बल्कि घर बैठे भी आसानी से मोबाइल फोन के जरिए पूरा कर सकते हैं.

Advertisement
तेलंगाना में नजदीक है राशन कार्ड ई-केवाईसी की डेडलाइन. (File Photo: ITG) तेलंगाना में नजदीक है राशन कार्ड ई-केवाईसी की डेडलाइन. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

आपके पास राशन कार्ड है और आप तेलंगाना के निवासी हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के राशन कार्ड होल्डर्स को Ration Card eKYC वेरिफिकेशन 31 जुलाई तक पूरा करना है और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से अब तक इस डेडलाइन को आगे बढ़ाए जाने से जुड़ा कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में इस जरूरी काम को तय समयसीमा के भीतर निपटाना फायदेमंद रहेगा.  

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें, तो तेलंगाना राज्य में कुल करीब 1,05,42,188 राशन कार्ड हैं. इनमें 75 फीसदी के आसपास कार्ड होल्डर्स ने अपना e-KYC पूरा कर लिया है, जबकि बाकी के 25 फीसदी को ये काम 31 जुलाई तक पूरा करना है. बता दें कि बिना किसी रुकावट के राशन प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य है. इस काम को कई तरीकों से पूरा कर सकते हैं.

घर बैठे मोबाइल से करें e-KYC
आप राशन कार्ड की ई-केवाईसी (Ration Card eKYC) घर में ही बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिए कर सकते हैं. 

  • 'Mera KYC' और Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें. 
  • मोबाइल में लोकेशन इनेबल कर 'Mera KYC' ऐप खोलें.
  • इसमें अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें, जैसे तेलंगाना. 
  • अब Verify Location पर क्लिक करके इसे वेरिफाई करें.
  • अब आधार नंबर, मो. नंबर और ओटीपी से सत्यापन करें. 
  • आपकी डिटेल खुल जाएगी और नीचे Face eKYC दिखेगा. 
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करके फेस स्कैन करें. 
  • ऐसा करने पर आपका राशन कार्ड eKYC पूरा हो जाएगा. 

राशन की दुकान पर भी सुविधा 
अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी (Online e-KYC) के बजाय दूसरा तरीका अपनाना चाहते हैं, तो फिर सीधे राशन की दुकान के जरिए ये काम फटाफट करा सकते हैं. दुकान पर आपको राशन कार्ड के साथ ही अपना आधार कार्ड भी लेकर जाना होगा, फिर दुकानदार e-POS मशीन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करके आपका e-KYC कर देगा. 

Advertisement

क्यों जरूरी है राशन कार्ड की eKYC? 
गौरतलब है कि राशन कार्ड न सिर्फ सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुफ्त अनाज को पाने के लिए जरूरी है, बल्कि ये आपकी पहचान का भी प्रमाण होता है. Ration Card e-KYC दरअसल, ये पक्का करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि सरकारी स्कीम का फायदा सही लोगों को मिल रहा है. यानी ये राशन कार्ड फर्जीवाड़ा रोकने में मददगार साबित होती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »