लंदन-दुबई में घर...पाकिस्तानी बैंकों में जमा थी भारी रकम...परवेज मुशर्रफ ने बनाई थी इतनी संपत्ति

परवेज मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था. मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे थे. मुशर्रफ का कार्यकाल विवादों से भरा रहा. उनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. मुशर्रफ का कार्यकाल विवादों से भरा रहा था.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

पाकिस्तान पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का शुक्रवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे.

परवेज मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था. मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे थे. मुशर्रफ का कार्यकाल विवादों से भरा रहा. उनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे और कहा गया कि उन्होंने पाकिस्तान की अवाम का पैसा लुटकर विदेशों में अपनी करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली. कहा जाता है कुछ संपत्तियां उनके नाम पर थीं, तो कुछ मुशर्रफ ने अपने परिवार के नाम कर दिया था.

Advertisement

कोर्ट ने दिए थे संपत्ति की जांच के आदेश

एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान की स्पेशनल एंटी टेरेरिज्म कोर्ट (ATC) ने द फेडरल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (FIA) को परवेज मुशर्रफ की संपत्ति का पता लगाने को कहा था. FIA ने अपनी रिपोर्ट में मुशर्रफ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया था. FIA द्वारा अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ की आठ संपत्तियां हैं.

पाकिस्तान में इतनी संपत्ति

इसमें कराची में 50 लाख रुपये की कीमत का मकान, खायबान ए फैजल फेस 8 में 15 लाख रुपये का प्लॉट, कराची के डिफेंस हाउसिंग अथारिटी में 15 लाख का प्लॉट, इस्लामाबाद के 7.5 करोड़ रुपये का प्लॉट, लाहौर के 60 लाख रुपये का प्लॉट और इस्लामाबाद के शेहजाद में 60 लाख रुपये की कीमत का एक फॉर्म हाउस मौजूद था.

Advertisement

विदेशों में करोड़ों के मकान

इसके अलावा परवेज मुशर्रफ ने लंदन और दुबई में भी करोड़ों की संपत्ति खरीदी थी. मुशर्रफ ने लंदन आलीशान हाइड पार्क इलाके में फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा उन्होंने दुबई में भी 20 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था. FIA ने अपनी रिपोर्ट में अदालत को मुशर्रफ के करीब आधे दर्ज बैंके अकाउंट्स की जानकारी सौंपी थी. ये बैंक पाकिस्तान और लंदन के थे.मुशर्रफ के विदेशी बैंकों में करीब दो करोड़ डॉलर रुपये और पाकिस्तान के बैंक में 12.5 लाख रुपये जमा थे.

रिटायरमेंट के बाद मिले थे 2 करोड़

पाकिस्‍तान के एक पत्रकार ने 2020 में परवेज मुशर्रफ को लेकर बड़ा खुलासा किया था, जबकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद मात्र दो करोड़ रुपये मिले थे. 2013 में पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार, मुशर्रफ ने सेना से रिटायर होते समय मिले घर या अपनी एक संपत्ति नहीं बेची थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »