मुकेश अंबानी ने कर दिया ऐलान- आज ही Jio IPO को लेकर SEBI में फाइल करेंगे दस्तावेज 

मुकेश अंबानी ने कहा, 'Jio Platforms के बोर्ड ने IPO को लेकर DRHP को मंजूरी दे दी है, और इसे आज ही SEBI में फाइल किया जाएगा.' यह मेरे लिए, पूरे Reliance परिवार और इसके लाखों शेयरहोल्डर्स के लिए बहुत इमोशनल पल है.'

Advertisement
जियो आईपीओ को लेकर हो गया ऐलान. (Photo: ITG) जियो आईपीओ को लेकर हो गया ऐलान. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio IPO को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. बाजार के जानकारों के अनुसार यह IPO भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहा है.

AGM में मुकेश अंबानी ने कहा, 'Jio Platforms के बोर्ड ने इसके DRHP को मंज़ूरी दे दी है, और इसे आज ही SEBI में फाइल किया जाएगा.' यह मेरे लिए, पूरे Reliance परिवार और इसके लाखों शेयरहोल्डर्स के लिए बहुत इमोशनल पल है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि रिलायंस का अपने शेयरहोल्डर्स के साथ गर्व, भरोसे, सम्मान और शेयर्ड ग्रोथ पर आधारित एक गहरा और पवित्र रिश्ता है. यह कमिटमेंट धीरूभाई अंबानी के लिए बहुत पर्सनल था, और मुकेश अंबानी के लिए भी उतना ही पवित्र है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी Jio Platforms Limited (JPL) के बोर्ड ने IPO के संबंध में SEBI के पास फाइल किए जाने वाले ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इश्यू प्राइस बुक बिल्डिंग प्रोसेस से तय किया जाएगा. 

अगली पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी 

उन्होंने बताया कि आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी Jio IPO प्रोसेस को हेड कर रहे हैं. मुकेश अंबानी ने कहा, 'Jio की प्रपोज्ड लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल लेवल, ग्लोबल कैपेबिलिटी और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है.' मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं आपको और सभी नए इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाता हूं कि Jio का भविष्य बेहतर होगा.'

Advertisement

आकाश अंबानी ने क्या-क्या कहा

रिलायंस Jio Infocomm के चेयरमैन और Jio Platforms के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि Jio का यूजर बेस 524 मिलियन सब्सक्राइबर को पार कर गया है, जिससे भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है. उन्होंने बताया कि Jio का 5G सब्सक्राइबर बेस भी 268 मिलियन को पार कर गया है, जो कि चीन के बाहर किसी भी एक देश के टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए सबसे बड़ा 5G यूजर बेस है.

कंपनी की आर्थिक सेहत बताते हुए आकाशा अंबानी ने कहा कि Jio Platforms ने FY26 में 1,46,885 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बनाया है, जो सालाना आधार पर 14.6% बढ़ा है. उन्होंने बताया कि पहली बार कंपनी का प्रॉफिट 30,000 करोड़ रुपये के पार चला गया है, जिसमें सालाना आधार पर 15.1% का ग्रोथ है. आकाश अंबानी का कहना है कि कंपनी अपने सैटेलाइट कनेक्टिविटी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जरूरी ग्राउंड स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही है. 

बता दें, Jio आईपीओ पूरी तरह से Fresh Issue के रूप में आएगा. इससे मिलने वाली पूरी रकम का इस्तेमाल जियो के 5G नेटवर्क विस्तार, AI टेक्नोलॉजी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में किया जाएगा. लिस्टिंग के वक्त जियो प्लेटफॉर्म्स की कुल मार्केट वैल्यू $110 बिलियन से $130 बिलियन के बीच हो सकती है, जो इसे देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल कर देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »