LPG Cylinder Booking Rule: अब 35 दिन में बुक होगा LPG सिलेंडर? गांव के लिए अलग नियम... सरकार का आया जवाब

LPG Cylinder Booking Rule: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के टाइमलाइन में बढ़ोतरी करके 35 दिन किए जाने की खबरों को लेकर अब सरकार का बयान आ गया है. इसमें इस तरह की खबरों को गलत ठहराया गया है.

Advertisement
एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर सरकार का बयान. (File Photo: ITG) एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर सरकार का बयान. (File Photo: ITG)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध (US-Israel Vs Iran War) के चलते दुनिया में हलचल मची हुई है. होर्मुज बंद होने और बीते दिनों टैंकरों पर अटैक की वजह खासतौर पर तेल-गैस संकट कई देशों में चिंता की वजह बन गया. भारत में भी एलपीजी की किल्लत (LPG Crisis India) देखने को मिली है. इस बीच सरकार की ओर से कई बड़े कदम भी उठाए गए हैं, इनमें शहरों में एलपीजी सिलेंडर रिफिल की बुकिंग के लिए समयसीमा को 21 दिन 25 दिन भी किया जा चुका है. 

Advertisement

अब कई रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए गए हैं, कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में फिर से बदलाव करके (LPG Cylinder Booking Rule Change) इसे 35 दिन कर दिया. इन पर सरकार की ओर से बड़ा बयान आया है और साफ किया है कि ऐसा कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. 

LPG बुकिंग पर रिपोर्टों में क्या दावे? 
तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऑयल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों ने एलपीजी गैस बुकिंग से जुड़े नियम बदल दिए है और दो सिलेंडर रखने वाले यूजर्स के लिए गैस रिफलिंग की समय सीमा को बढ़ाकर अब 25 से 35 दिन कर दिया गया है. यानी दूसरे LPG Cylinder की बुकिंग 35 दिन बाद हो सकेगी. लेकिन इस तरह की खबरों पर अब सरकार का बयान आ गया है और पूरी तस्वीर साफ कर दी है. 

Advertisement

सरकार ने क्या कहा? 
LPG Booking को लेकर जारी रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्टों पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने पूरी तस्वीर साफ की है. इसमें कहा गया है कि कुछ रिपोर्टों में एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा बदलने का दावा किया जा रहा है, जिसके तहत PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, Non-PMUY सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और Non-PMUY डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है. 

सरकारी बयान ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि पहले से तय की गई टाइमलाइन में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है. रिफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा के मुताबिक ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन है.

इसके साथ ही लोगों को ये सलाह भी दी गई है कि ऐसी गलत खबरों पर भरोसा न करें, न ही उन्हें फैलाएं और LPG Cylinder की घबराहट में बुकिंग करने से बचें. सरकारी बयान में ये भी कहा गया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता की कोई बात नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement