लगातार तीसरी बार सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO बने, इस साल 67% बढ़ा वेतन

HCL Tech की रिपोर्ट के मुताबिक सी विजयकुमार की सैलरी कंपनी के औसतन कर्मचारी के वेतन से 291.9 गुना अधिक है. 30 जून 2026 तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 2,27,181 थी.

Advertisement
सी विजयकुमार की सैलरी में सबसे ज्यादा इजाफा. (Photo: ITG) सी विजयकुमार की सैलरी में सबसे ज्यादा इजाफा. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

दुनियाभर की आईटी कंपनियां संकट में हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से कारोबार पर असर पड़ा है. लेकिन तमाम वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच HCL Tech के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार एक बार फिर देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी प्रमुख बन गए हैं.

दरअसल, वित्त वर्ष 2025-26 में सी विजयकुमार के कुल वेतन और भत्तों में लगभग 67 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद उनका कुल पैकेज बढ़कर 1.813 करोड़ डॉलर (करीब 175 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है. यह लगातार तीसरा साल है, जब विजयकुमार भारतीय आईटी कंपनियों के सीईओ में कमाई के मामले में टॉप पर रहे हैं.

Advertisement

सी विजयकुमार की सैलरी बढ़कर 175 करोड़ रुपये

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक विजयकुमार के कुल पैकेज में विभिन्न हिस्से शामिल हैं. उनका बेसिक सैलरी करीब 23.88 करोड़ रुपये, परफोरमेंस आधारित बोनस करीब 19.26 करोड़ रुपये और लॉन्गटर्म प्रोत्साहन (LTI) करीब 37.95 करोड़ रुपये है.

इसके अलावा RSU के तौर पर करीब 90.53 करोड़ रुपये मिलेंगे. जब कोई बड़ी कंपनी अपने टॉप अधिकारियों या कर्मचारियों को बोनस या इंसेंटिव देना चाहती है, तो वह सीधे कैश देने के बजाय अपनी कंपनी के शेयर अलॉट करती है, उसे RSU कहते हैं. अन्य लाभ और भत्ते के तौर पर लगभग 2.99 करोड़ रुपये मिलेंगे.

अगर LTI और भुनाए गए शेयरों (RSUs) को हटा दिया जाए, तो उनके नियमित वेतन में रियल बढ़ोतरी करीब 22.86% दर्ज की गई है. विजयकुमार फिलहाल में अमेरिका में कार्यरत हैं और उन्हें HCL Tech की अमेरिकी सहायक कंपनी (HCL America Inc) द्वारा भुगतान किया जाता है.

Advertisement

कर्मचारियों के औसत वेतन और अन्य CEOs से तुलना
HCL Tech की रिपोर्ट के मुताबिक सी विजयकुमार की सैलरी कंपनी के औसतन कर्मचारी के वेतन से 291.9 गुना अधिक है. 30 जून 2026 तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 2,27,181 थी.

बता दें, अन्य प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रमुखों की तुलना में विजयकुमार का वेतन काफी अधिक है. इंफोसिस (Infosys) के सलिल पारेख से 2.1 गुना अधिक, टेक महिंद्रा के मोहित जोशी से 2.6 गुना अधिक, विप्रो (Wipro) के श्रीनिवास पल्लिया से 3.3 गुना अधिक और TCS के के कृतिवासन से 6.2 गुना से भी अधिक है. 

Q1 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन
इस बीच HCL Tech ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का Consolidated नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.32% बढ़कर 4,624 करोड़ रुपये हो गया, जबकि  राजस्व 13.94% की बढ़त के साथ 34,579  करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »