Dhanteras Gold-Silver Rates: धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए दिल्ली से पटना तक क्या है भाव
धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है. सोने की कीमत दिल्ली में मामूली चढ़े हैं और चांदी की कीमतों में सिर्फ 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखा गया है. लगातार पांचवें दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इन पांच दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹7150 और 22 कैरट वाला ₹6560 महंगा हुआ है.
आज भी राजधानी दिल्ली में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है. वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है, जो 100 रुपये चढ़ी है. आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर पटना तक सोने-चांदी की कीमत क्या है...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,180 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,010 है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,680 है.
आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,33,860, जबकि 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,530 है.
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,030 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,860 और 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,530 है.
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,030 और 22 कैरैट सोने की कीमत ₹1,33,860 और 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,560 है.
बेंगलुरू में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,33,860 है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,530 है.
हैदराबाद में 24K गोल्ड रेट ₹1,46,030 और 22K गोल्ड रेट ₹1,33,860 है, जबकि 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,530 है.
लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,46,180 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,010 है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,680 है.
पटना में 24 करैट सोने की कीमत ₹1,46,080 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,910, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,580 है.
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,180 और 22 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,34,010, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,680 है.
अहमदाबाद में 24K गोल्ड रेट ₹1,46,080 और 22K सोने का भाव ₹1,33,910 है, जबकि 18 कैरेट गोल्ड रेट ₹1,09,580 है.
चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है. इससे पहले लगातार तीन दिनों में 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20000 गिरी थी, फिर चार दिनों तक इसके भाव स्थिर थे और अब दो दिनों में यह ₹10100 ऊपर चढ़ी है. इसमें से आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 उछलकर ₹2,10,100 के भाव में बिक रही है. बाकी शहरों में भी यही भाव है, सिर्फ चेन्नई में ₹2,09,000 के भाव पर एक किलो चांदी मिल रही है.
आजतक बिजनेस डेस्क