Bread Price Hike: यहां भी फूटा महंगाई का 'बम', अब ब्रेड का नाश्ता पड़ेगा महंगा

Bread Price Hike After Milk: बीते सप्ताह अमूल से लेकर मदर डेयरी तक ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर महंगाई का झटका दिया था, तो इसके बाद ब्रेड की कीमतें भी बढ़ गई हैं.

Advertisement
दूध के बाद ब्रेड की कीमत में इजाफा. (Photo: ITG) दूध के बाद ब्रेड की कीमत में इजाफा. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

देश में बीते एक सप्ताह से हर रोज महंगाई का बम (Inflation Bomb In India) फूटने का सिलसिला जारी है. पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के बाद दूध की कीमतें बढ़ीं, तो अब ब्रेड खाना भी महंगा हो गया है. ब्रेड बनाने वाली कंपनियों ने भी कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू करते हुए ग्राहकों को महंगाई का झटका देना शुरू कर दिया है. मुंबई में एक कंपनी ने ब्रेड के पैकेट की कीमत एक झटके में पांच रुपये तक बढ़ा दी गई है और आशंका है कि दूसरी कंपनियां भी प्राइस हाइक कर सकती हैं. 

Advertisement

Modern ब्रेड ने बढ़ाए दाम
मुंबई में मॉडर्न ब्रेड ने अपने ग्राहकों पर महंगाई का अटैक किया है और ब्रेड की कीमत में तगड़ा इजाफा कर दिया है. कंपनी ने अपने बेसिक वेरिएंट की कीमतों में ये बढ़ोतरी की है. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, Modern Bread की ओर से ये बढ़ोतरी बीते 16 मई से अपने अपने बेसिक वेरिएंट पर लागू कर दी गई है और आशंका जताई गई है कि ब्रिटानिया (Britannia) और विब्स (Wibs) से भी ऐसा ही कदम उठा सकती हैं. 

अब ये हैं इस ब्रेड की नई कीमतें 

ब्रेड पहले कीमत अब कीमत
400 ग्राम Sandwich ब्रेड  40 रुपये 45 रुपये
Whole wheat ब्रेड 55 रुपये  60 रुपये 
Multigrain ब्रेड 60 रुपये 65 रुपये
Small Brown ब्रेड 28 रुपये 30 रुपये
White ब्रेड 20 रुपये 22 रुपये
Brown ब्रेड 45 रुपये  50 रुपये

मुंबई में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ने के कुछ दिन बाद ब्रेड की कीमतों में ये बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने इस Bread Price Hike के पीछे का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत, प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले सामान और ट्रांसपोर्टेशन खर्च के अलावा इंडियन करेंसी रुपये में लगातार आ रही कमजोरी को बताया है. 

Advertisement

पैकेजिंग के माल का भारी आयात 
गौरतलब है कि देश में पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कच्चे माल का भारी मात्रा में आयात किया जाता है. रुपये के टूटने से ये आयात और भी महंगा हो गया है. दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल और सीएनजी की कीमतों में उछाल ने ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में इजाफा किया है. तेल कंपनियों ने पांच दिन में ही दो बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का झटका दिया है. इससे डिलीवरी लागत भी बढ़ गई है.

बता दें कि बीते 14 मई से अमूल और मदर डेयरी दोनों कंपनियों ने अपने पैकेज्ड दूध की नई कीमतों को लागू किया था और दोनों ने ही कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement