Advertisement

यूटिलिटी

स्टेशन पर लिखे Junction, Terminal, Cantt का असली मतलब क्या? ट्रेन से करते हैं सफर... तो जान लीजिए

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • 1/7

किफायती और आरामदायक सफर की बात होती है, तो फिर भारतीय रेल का सफर टॉप पर रहता है. देश में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. हर रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्ड पर Terminus, Junction, Cantt, Central या कुछ और लिखा होता है. उदाहरण के तौर पर देखें, तो मथुरा जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल, आगरा कैंट. रेलवे स्टेशन के नाम के आगे लिखे ये शब्द ऐसे ही नहीं लिखे जाते, बल्कि इनका खास मतलब भी होता है. (Photo: AI/ChatGPT)
 

  • 2/7

पहला शब्द: Junction स्टेशन
सबसे पहले बताते हैं कि अगर किसी रेलवे स्टेशन के नाम के आगे जंक्शन लिखा है, तो उसका मतलब क्या होता है. Junction का मतलब होता है कि उस स्टेशन से तीन अलग-अलग दिशाओं में रेलवे लाइनें बिछी होती हैं. साफ शब्दों में कहें, तो किसी भी जंक्शन से रेल यात्री अलग-अलग रूट पर यात्रा के लिए ट्रेन पकड़ सकता है. ठीक वैसे ही जैसे सड़क पर तिराहा या फिर चौराहा होता है और हर मोड़ अलग-अलग रास्ते को दर्शाता है. (Photo: X)

  • 3/7

दूसरा शब्द: Terminus स्टेशन
अब बात करते हैं टर्मिनस के बारे में, आपको अगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसके नाम के आगे बोर्ड पर Terminus लिखा हुआ नजर आए, तो फिर इसका मतलब है कि उस स्टेशन के आगे कोई रेलवे लाइन नहीं है, यानी वहां पर आपकी ट्रेन जर्नी खत्म हो जाती है. उसे या तो दूसरी दिशा में वापस जाना पड़ता है या फिर दूसरी लाइन से आगे बढ़ाना पड़ता है. इसके उदाहरण देखें, तो मुंबई का लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, जहां से कई ट्रेनें शुरू होती हैं और यहीं पर उनका सफर खत्म भी होता है. (Photo: ITG/File)

Advertisement
  • 4/7

तीसरा शब्द: Terminal स्टेशन
टर्मिनल का मतलब टर्मिनस से थोड़ा अलग होता है. दरअसल, यह शब्द यहां पर ऐसे रेलवे स्टेशन के लिए यूज होता है, जहां से बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जाता है. यहां यात्रियों की सुविधा के लिए ज्यादा प्लेटफॉर्म, पार्किंग, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और दूसरी आधुनिक सुविधाएं होती हैं. जरूरी नहीं कि टर्मिनल रेलवे लाइन का आखिरी स्टेशन ही हो. कई बार रेलवे किसी बड़े स्टेशन को सिर्फ इसलिए टर्मिनल घोषित कर देती है ताकि वहां से ट्रेनों का बेहतर संचालन किया जा सके और दूसरे स्टेशनों पर भीड़ कम हो. (Photo: File/ITG)

  • 5/7

तीसरा शब्द: Cantt स्टेशन
आगरा, मेरठ या फिर अंबाला जैसे स्टेशनों पर गए होंगे, तो स्टेशन पर लगे बोर्ड में Railway Station के नाम के आगे 'कैंट' लिखा देखा होगा. कैंट का मतलब कैंटोनमेंट से होता है. यानी वो स्टेशन किसी आर्मी एरिया के पास बना हुआ है. दरअसल, इसके पीछे कहानी ये है कि जब देश में अग्रेजों का शासन था, तो उस समय कई शहरों में सेना की छावनियां बनी थीं. यहां से सैनिकों की आवाजाही के लिए पास में रेलवे स्टेशन बनाए गए थे. अब भी इन स्टेशनों के नाम के आगे कैंट जरूर लिखा होता है, लेकिन इनसे सिर्फ आर्मी के लोग नहीं, बल्कि सभी आम यात्री भी सफर कर सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 6/7

चौथा शब्द: Central स्टेशन 
सिर्फ इतने ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे की जरूरी टर्म्स की लिस्ट में और भी नाम शामिल हैं. इनमें अलगा नंबर आता है सेंट्रल स्टेशन का. अगर किसी रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर उसके नाम के आगे सेंट्रल लिखा हो (जैसे Kanpur Central), तो इसका मतलब होता है कि वो उस शहर का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है. इन स्टेशनों पर लगभग हर जगह के लिए ट्रेनें आसानी से मिल जाती है. हालांकि, इनपर भीड़भाड़ भी ज्यादा रहती है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/7

पांचवां शब्द: Halt स्टेशन
रेलवे स्टेशन के नाम के आगे अगर हाल्ट (Halt Station) लिखा है, तो फिर इसका भी खास मतलब होता है. दरअसल, ये रेल यात्रा के बीच में पड़ने वाले छोटे पड़ाव होते हैं, जो गांवों या फिर कस्बों में रखे जाते हैं. इन हाल्ट स्टेशनों पर आमतौर पर पैसेंजर या लोकल ट्रेनें रुकती हैं और यहां पर टिकट काउंटर भी बेहद छोटे होते हैं और यात्रियों के लिए बड़े स्टेशनों की तरह वेटिंग रूम या लगेज रूम जैसी सुविधाएं मौजूद नहीं होती है. (Photo: File)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement