भारतीय रेलवे से हर दिन 24 लाख लोग सफर करते हैं, क्योंकि आज भी यह सबसे सेफ जर्नी के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वालों की संख्या भी लाखों में होती है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि देश का कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त रहता होगा या वहां सबसे ज्यादा लोग पहुंचते होंगे.
दरअसल, मुंबई उपनगरीय नेटवर्क से लेकर दिल्ली-हावड़ा जैसे प्रमुख मार्गों तक, यह सघन नेटवर्क प्रतिदिन टन माल ढुलाई करता है. अब, रेलवे ने वर्ष 2023-24 के लिए सबसे अधिक यात्री संख्या वाले 100 स्टेशनों की सूची जारी की है.
पहले नंबर पर कौन सा स्टेशन
रेलवे की इस लिस्ट में ठाणे रेलवे स्टेशन 9.3 करोड़ यात्रियों के साथ पहले स्थान पर है, उसके बाद कल्याण स्टेशन 8.3 करोड़ यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है. हावड़ा स्टेशन 6.1 करोड़ यात्रियों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई सीएसएमटी और सियालदह में क्रमशः 5.1 करोड़ और 5.1 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है.
10वें नंबर पर कौन सा स्टेशन
छठवें पर पनवेल (4.6 करोड़ यात्री), 7वें पर नई दिल्ली (3.9 करोड़ यात्री), 8वें पर ताम्बरम (3.2 करोड़ यात्री), नौवें पर दादर (3.2 करोड़ यात्री) और दसवें पर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (3.05 करोड़ यात्री) रेलवे स्टेशन हैं.
मुंबई क आसपास सबसे व्यस्त स्टेशन
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कई सबसे व्यस्त स्टेशन स्थित हैं. ठाणे, कल्याण, मुंबई सीएसएमटी, पनवेल और दादर सभी टॉप 10 स्टेशनों में शामिल हैं, जिससे यह पता चलता है कि मुंबई से लंबी दूरी की रेल यात्रा ज्यादा होती है. मुंबई सेंट्रल लगभग 2.20 करोड़ यात्रियों के साथ 16वें स्थान पर रहा.
यहां 1 करोड़ से ज्यादा यात्री पहुंचे
तिरुपति (1.37 करोड़), कानपुर सेंट्रल (1.33 करोड़), विशाखापत्तनम (1.33 करोड़), गोरखपुर (1.30 करोड़), तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (1.27 करोड़), भुवनेश्वर (1.22 करोड़), आनंद विहार टर्मिनल (1.22 करोड़), भोपाल (1.20 करोड़), वाराणसी (1.15 करोड़), कोझिकोड (1.14 करोड़), मथुरा जंक्शन (1.03 करोड़), कोयंबटूर (1.02 करोड़), नागपुर (1.02 करोड़) और बांद्रा जंक्शन (1.01 करोड़) शामिल हैं.