Advertisement

यूटिलिटी

गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति, इन दो दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST
  • 1/7

अडानी के शेयरों में आई तेजी के कारण गौतम अडानी फिर से एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन चुके हैं. शुक्रवार को गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में अच्‍छी तेजी आई थी, जिस कारण इनकी वेल्‍थ बढ़ गई.

  • 2/7

गौतम अडानी ने इन दो दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे: गौतम अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मासायोशी सोन को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी की नेट वर्थ बढ़कर 89.2 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वह मुकेश अंबानी (नेट वर्थ 88 अरब डॉलर) और सॉफ्टबैंक के मासायोशी सोन (87 अरब डॉलर) से आगे निकल गए हैं. 

  • 3/7

मासायोशी के पास था एक दिन पहले ये खिताब: गौरतलब है कि गुरुवार को जापानी इन्वेस्टमेंट फर्म के शेयरों में भारी गिरावट से पहले, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब मासायोशी सोन के पास ही था. लेकिन फिर शेयरों में आई गिरावट के बाद इनकी वेल्‍थ में गिरावट आई और वे  गौतम अडानी और मुकेश अंबानी से पीछे चले गए. 

Advertisement
  • 4/7

अडानी के शेयरों में तेजी
पिछले कुछ समय से अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्‍छी तेजी देखी जा रही है. शुक्रवार को अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में लगभग 7% की तेजी आई, जबकि अडानी एनर्जी के शेयरों में करीब 4% का उछाल आया. अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में लगभग 2-2% की तेजी आई. वहीं अडानी पावर के शेयरों में 1% से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. 2026 में अब तक इन शेयरों में 23% से 56% तक की तेजी आ चुकी है. 
 

  • 5/7

1 महीने में 10 अरब डॉलर बढ़ी दौलत
अमेरिका के जस्टिस डिपॉर्टमेंट से अडानी के ऊपर लगे चार्ज खत्‍म होने के बाद से ही गौतम अडानी की वेल्‍थ में करीब 10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी है.अडानी की कंपनी के खिलाफ चार्ज था कि उनकी कंपनी ने सोलर एनर्जी प्रोजेक्‍ट के लिए रिश्‍वत दी है. 

  • 6/7

एक दिन में किसने सबसे ज्‍यादा कमाई दौलत
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं. इसके बाद अंबानी हैं. वहीं शुक्रवार को एक दिन के दौरान वे दूसरे सबसे कमाई करने वाले व्‍यक्ति थे. एक दिन में इनकी दौलत  $2.5 अरब डॉलर बढ़ी. वॉरेन बफेट ने एक दिन में सबसे ज्‍यादा 3 अरब डॉलर की दौलत बनाई. 

Advertisement
  • 7/7

कौन सबसे अमीर व्‍यक्ति
दुनिया के रिचेस्‍ट पर्सन की बात करें तो एलन मस्‍क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. इनकी नेटवर्थ 800 अरब डॉलर से ज्‍यादा की हो चुकी है. ये गूगल के को फाउंडर लैरी पेज से दोगुनी दौलत है. इसके बाद Sergey Brin तीसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement