Advertisement

यूटिलिटी

PF Interest Money Transfer: फटाफट चेक करें अकाउंट, कल सरकार ने डाला 34 करोड़ खातों में पैसा!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST
  • 1/9

क्या आपने अपना बैंक अकाउंट चेक किया? अगर नहीं तो फटाफट करें, क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ खातों में ब्याज का पैसा जमा करा दिया है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 8.25 फीसदी की दर से ब्याज ट्रांसफर की है, जो 15 जुलाई की तय तारीख तक 34 करोड़ खातों में पहुंचाया गया है. EPFO ने साफ किया है कि अगर ब्याज अभी तक पासबुक में दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. पासबुक अपडेट में देरी से ब्याज की रकम में कोई अंतर नहीं आता है. (Photo: ITG)

  • 2/9

पहली बार इतनी जल्दी ट्रांसफर
EPFO ने ऑटोमेशन प्रोसेस के जरिए इतिहास में पहली बार इतनी तेजी से इंटरेस्ट मनी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी की गई है, जबकि इससे पहले पीएफ के जमा पर ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने का सिलसिला आमतौर पर सितंबर या नवंबर तक खिंच जाता था. रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ ने निर्धारित समय से पहले ही 34 करोड़ खातों में 8.25% ब्याज जमा कराया है और इस त्वरित भुगतान से श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की उस घोषणा की पुष्टि होती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज संगठन की नई ऑटोमेशन प्रणाली के माध्यम से जुलाई के मध्य तक खातों में पहुंच जाएगा. (Photo: ITG)

  • 3/9

8 करोड़ से ज्यादा एक्टिव खाते
ईपीएफओ वर्तमान में लगभग 35 करोड़ मेंबर अकाउंट्स में लगभग 32 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन करता है, जिनमें से लगभग 8 करोड़ सक्रिय अंशदान खाते हैं. 8.25% के हिसाब से ब्याज का कैलकुलेशन देखें, तो अगर किसी सदस्य के पीएफ खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं, उसे सालाना लगभग 82,500 रुपये का ब्याज मिलता है और 50 लाख रुपये की राशि पर लगभग 4.12 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा. (Photo: ITG/AI)

Advertisement
  • 4/9

ऐसा संभव हुआ ये काम
EPFO ने बीते कुछ समय में तमाम सुधार किए हैं और इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. ईपीएफओ ने अपने संशोधित आईटी सिस्टम, जिसे सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज या CITES प्लेटफॉर्म के तहत 123 क्षेत्रीय डेटाबेस को एक सेंट्रलाइज्ड नेशनल डेटाबेस में ट्रांसफर कर दिया है. पहले जहां हर क्षेत्रीय कार्यालय अपने रिकॉर्ड स्वयं रखता था, जिससे सत्यापन और ब्याज जमा करना एक लंबी प्रक्रिया बन जाती थी, वो झंझट इस बदलाव से खत्म हो गया है. (Photo: ITG)

  • 5/9

ऑटोमेटेड हुई सभी सर्विसेज 
रिपोर्ट में EPFO के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया गया कि डेटाबेस ट्रांसफर का काम 30 जून को पूरा हो गया था और ब्याज की गणना 1-2 जुलाई को की गई. इसके बाद क्रेडिट लागू करने से पहले बकाया राशि का वेरिफिकेशन हुआ. ये प्रोसेस डेटाबेस चेंज के बाद होने वाली गलतियों को पकड़ने के लिए बनाया गया. CITES प्लेटफॉर्म ने नियोक्ता डेटा और करीब 1,400 करोड़ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस समेत सहित लगभग 1,700 करोड़ रिकॉर्ड को एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम में इकठ्ठा कर दिया. इससे ब्याज से लेकर क्लेम सेटलमेंट और निकासी समेत कई सेवाएं ऑटोमेटेड हो गई हैं. मेंबर अपने खाते का बैलेंस कई तरीकों से जांच सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 6/9

ऑनलाइन पोर्टल से PF बैलेंस चेक
इसके लिए https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login को अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में ओपन करें. इसके बाद अब UAN नंबर और पासवर्ड डाले. फिर कैप्चा कोड भरें. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा. इस पेज पर ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपना पीएफ नंबर सेलेक्ट करें. इसके बाद आपके सामने पीएफ अकाउंट की डिटेल्स खुल जाएगी. (Photo: AI ChatGPT)
 

Advertisement
  • 7/9

SMS भेजकर भी जानें बैलेंस
एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO और UAN फिर भाषा लिखकर मोबाइल नंबर 7738299899 पर SMS करना होगा. इसके तरीके को उदाहरण के तौर पर समझें, तो आप इंग्लिश में अपने EPF की खाते की डिटेल्स पाने के लिए EPFOHO UAN ENG टाइप करेंगे. इसके बाद मैसेज के जरिए आपके पीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी आपको मिल जाएगी. (Photo: ITG)

  • 8/9

UMANG App में ऐसे चेक करें
इसके लिए सबसे पहले UMANG App डाउनलोड करना होगा. लॉगइन करके ऑल सर्विस सेक्शन में जाएं. अब EPFO सर्च करके, एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विसेस ऑप्शन चुनें, इसके बाद दिख रहे View Passbook विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद अपना UAN भरें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें, फिर बैलेंस सामने दिख जाएगा. (Photo: ITG)

  • 9/9

मिस्ड कॉल अलर्ट से PF बैलेंस
अगर मिस्ड कॉल करके भी पीएफ खाते में मौजद रकम के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर मिलाएं, दो घंटी के बाद ऑटोमटिक कॉल कट हो जाएगी और इस मिस्ड कॉल प्रोसेस के बाद आपके फोन पर SMS के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस बता दिया जाएगा. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement