Advertisement

यूटिलिटी

दिवाली-छठ पर जाना है घर? 16 अक्‍टूबर से चलेगी वंदे भारत स्‍पेशल ट्रेन, जानिए किराया

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST
  • 1/8

भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ त्‍योहार से पहले यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए नई दिल्‍ली से पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत स्‍पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. यह स्‍पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 18 चक्कर लगाएगी, जिससे दिल्ली-बिहार के नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्‍ट वालों को एक विकल्‍प मिलेगा. 

  • 2/8

सिर्फ 13 घंटे में पहुंचाएगी पटना 
दिल्‍ली-पटना स्‍पेशल वंदे भारत ट्रेन करीब 994 किलोमीटर की दूरी करीब 13 घंटे में तय करेगी. यह ट्रेन नई दिल्‍ली से 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इसके बाद, 18 अक्‍टूबर, 21 अक्‍टूबर से 25 नवंबर 2026 तक संचालित रहेगी. यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सेवाएं उपलब्‍ध रहेंगी. 

  • 3/8

वापसी में किस-किस दिन आएगी ये ट्रेन? 
रिटर्न में यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 02251 पटना से 17 और 19 अक्टूबर को और उसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी. 

Advertisement
  • 4/8

कितने बजे से चलेगी वंदे भारत स्‍पेशल ट्रेन
यह स्‍पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. कुल यात्रा समय लगभग 12 घंटे 55 मिनट तय किया गया है. तय समय के अनुसार, वापसी यात्रा में ट्रेन पटना से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

  • 5/8

रास्‍ता और पड़ाव 
वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली-पटना मार्ग पर अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन के रास्ते संचालित होगी. यह मार्ग पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के यात्रियों, खासकर दिवाली और छठ पर्व के लिए घर लौट रहे लोगों के लिए लाभदायक होने की उम्मीद है. दिल्ली-पटना मार्ग पर प्रयागराज पहुंचने का समय दोपहर लगभग 2:45 बजे तय किया गया है. 

  • 6/8

टिकट का किराया और बुकिंग
भारतीय रेलवे ने दिल्ली-पटना स्‍पेशल वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग का किराया तय कर दिया है, जो 15 अक्टूबर से शुरू होगी. एसी चेयर कार का अनुमानित किराया, जिसमें भोजन भी शामिल है, लगभग ₹2,575 से ₹2,600 के बीच रहने की उम्मीद है.

Advertisement
  • 7/8

एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया, भोजन सहित, लगभग ₹4,650 से ₹4,680 के बीच रहने की उम्मीद है. टिकट बुकिंग के समय भोजन के विकल्प का चयन करना आवश्यक है. भोजन न चुनने पर किराया थोड़ा कम हो सकता है.
 

  • 8/8

कहां से करें बुकिंग 
यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और रेलवे रिजर्व काउंटरों के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. त्योहारों के मौसम में मांग में भारी वृद्धि होने की आशंका को देखते हुए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए जल्दी बुकिंग करें. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement