वीडियोकॉन लोन विवाद: जांच शुरू होने के बाद छुट्टी पर गईं चंदा कोचर

वीडियोकॉन लोन मामले में फंसी आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर छुट्टी पर चली गई हैं. कोचर ने छुट्टी पर जाने का फैसला अपने ख‍िलाफ स्वतंत्र जांच शुरू होने के दो दिन बाद लिया है.

Advertisement
चंदा कोचर (File photo) चंदा कोचर (File photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

वीडियोकॉन लोन विवाद में फंसी आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ चंदा कोचर छुट्टी पर चली गई हैं. अपने ख‍िलाफ स्वतंत्र जांच शुरू होने के दो दिन बाद कोचर छुट्टी पर गई हैं.

न्यूज डेली मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक ने छुट्टी पर जाने का फैसला बैंक बोर्ड के सुझाव के बाद लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक बैंक बोर्ड के कई सदस्यों ने चंदा कोचर को छुट्टी पर जाने का सुझाव दिया.

Advertisement

चंदा कोचर के छुट्टी पर जाने की खबर आने के बाद आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. फिलहाल निफ्टी  पर बैंक के शेयर 3 फीसदी तक ऊपर चढ़े हैं.

बैंक ने उन खबरों का भी खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि बोर्ड ने एक पैनल का गठन किया है, जो की जगह लेने वाले की तलाश करेगा. रिपोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, ''चंदा कोचर अपनी सालाना छुट्टी पर हैं. ये छुट्टियां पहले से ही तय थीं.''

बता दें कि इस मामले में बुधवार को बैंक ने उनके खिलाफ स्वतंत्र रूप से आंतरिक जांच शुरू कर दी है. आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को बताया कि बैंक की सीईओ के खिलाफ लगे आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने का फैसला किया गया है.  

Advertisement

बैंक बोर्ड ने इस सिलसिले में का गठन करने का फैसला किया है, जिसकी अध्यक्षता एक स्वतंत्र शख्स करेगा. समिति यह जांच करेगी की कर्ज देने के मामले में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है या नहीं.

बैंक बोर्ड का कहना है कि उसकी ऑडिट समिति कार्रवाई को लेकर आगे फैसला करेगी. ऑडिट कमेटी ही जांच समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी.

इसके साथ ही यह को मामले की पड़ताल के दौरान उसकी कानूनी और पेशेवर सहयोग को लेकर मदद भी करेगी. बता दें कि चंदा कोचर पर वीडियोकॉन ग्रुप को लोन देने के मामले में अनियम‍ितता बरतने का आरोप लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »