शेयर बाजार में 4 दिन की बढ़त पर लगा ब्रेक, सेंसेक्‍स 36,675 के नीचे

शेयर बाजार की कई दिनों की बढ़त पर ब्रेक लग गया है. सेंसेक्‍स करीब 54 अंक फिसलकर 36,671 के स्‍तर पर बंद हुआ.

Advertisement
सेंसेक्‍स 36,675 के नीचे सेंसेक्‍स 36,675 के नीचे

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 08 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की चार दिनों की बढ़त पर ब्रेक लग गया. शुक्रवार को मजबूत शुरुआत के बाद कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार करने लगे. सेंसेक्स 53.99 अंक यानी 0.15 फीसदी घटकर 36,671.43 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 22.80 अंक यानी 0.21 फीसदी लुढ़क कर 11,035.40 अंक पर आ गया. बीते चार कारोबारी दिन में शेयर बाजार 700 से ज्‍यादा अंक मजबूत हुआ था. वहीं सप्ताह के मंगलवार से  शुक्रवार के बीच सेंसेक्स में 607.62 अंक और निफ्टी में 171.9 अंक की बढ़त दर्ज की गई. बता दें कि सोमवार को महाशिवरात्रि की वजह से शेयर बाजार नहीं खुले थे.

Advertisement

किन शेयरों का क्‍या हाल

शुक्रवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे अधिक 3.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद एचसीएल, टाटा स्टील, वेदांता, इंफोसिस, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, मारुति और एलएंडटी का शेयर 2.53 फीसदी तक गिर गया. वहीं सबसे अधिक बढ़त वाला शेयर एनटीपीसी है. एनटीपीसी के शेयर में 4.28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, आईटीसी, हीरो मोटो कॉर्प, टीसीएस, यस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयर 1.38 फीसदी  तक के लाभ में रहे.

रुपये का हाल

वहीं शुक्रवार को बैंकों एवं आयातकों की डॉलर मांग आने और घरेलू शेयर बाजारों के नरमी में खुलने से शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे गिरकर 70.18 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. बता दें कि बृहस्पतिवार को रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. डीलरों के मुताबिक विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को रुपये पर दबाव रहा. हालांकि विदेशी निवेशकों की लिवाली और कच्चे तेल की नरमी ने रुपये की गिरावट को कुछ कम किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »