शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 32 अंक मजबूत होकर 34532 पर खुला

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की है. वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते गुरुवार को सेंसेक्स  32 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 34,532 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी ने  16 अंक चढ़कर 10586 पर शुरुआत की. 

Advertisement
शेयर बाजार  (प्रतीकात्मक तस्वीर) शेयर बाजार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की है. वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते गुरुवार को सेंसेक्स 32 अंक की बढ़ोत्तरी के साथ 34,532 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी ने 16 अंक चढ़कर 10586 पर शुरुआत की.  

में देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार को विप्रो के शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ खुले. बता दें कि बुधवार को विप्रो ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे. नतीजों के अनुसार इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7 फीसदी घटा.

Advertisement

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे हफ्ते रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर की तुलना में 66.88 के स्तर पर खुला. बुधवार को रुपया 52 पैसे कमजोर हुआ था और इसकी वजह से यह 66.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था.

बुधवार को बाजार की बात करें, तो में कमजोरी का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा है. बुधवार को कमजोर शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी गिरावट के साथ हुआ. सेंसेक्स 115.37 अंक गिरकर 34,501.27 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 43.80 अंक गिरकर 10,570.55 के स्तर पर बंद हुआ.

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एक वक्त सेंसेक्स में 184 अंकों की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी भी 70 अंक तक कमजोर हुआ. कारोबार बंद होने तक भारती एयरटेल, टीसीएस और एचसीएलटेक के शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement