सेंसेक्स 174 अंक लुढ़का, निफ्टी 7,750 के नीचे बंद

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज कर बंद हुआ. सेंसेक्स 174 अंक लुढ़ककर 25,400 के करीब आ गया, वहीं निफ्टी 7,750 के स्तर के नीचे आते हुए 7,744 पर बंद हुआ.

Advertisement
सेंसेक्स-निफ्टी आधे फीसदी से ज्यादा लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी आधे फीसदी से ज्यादा लुढ़के

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 06 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 174 अंक की गिरावट के साथ 26,406 पर और निफ्टी 44 अंक की गिरावट के साथ 7,741 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.89 अंकों की तेजी के साथ 25,628.23 पर खुला और 174 अंक या 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 26,406 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,633 के ऊपरी और 25,358 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.40 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,788.05 पर खुला और 44 अंकों या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 7,741 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,801 के ऊपरी और 7,722 के निचले स्तर को छुआ.

कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, टीसीएस, बीपीसीएल, भारती एयरटेल और कोल इंडिया में मजबूती दर्ज हुई. वहीं, वेदांता, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »