भारी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

Advertisement
सेंसेक्स 24,000 के नीचे बंद सेंसेक्स 24,000 के नीचे बंद

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 21 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 100 अंक की गिरावट के साथ 23,962 पर और निफ्टी 32 अंक की गिरावट के साथ 7,277 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 132.71 अंकों की तेजी के साथ 24,194.75 पर खुला और 100 अंक या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 23,962 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,352 के ऊपरी और 23,862 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.35 अंकों की तेजी के साथ 7,376.65 पर खुला और 32 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 7,277 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,399 के ऊपरी और 7,250 के निचले स्तर को छुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »