80 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे 80.64 अंकों की गिरावट के साथ 26,545.27 पर और निफ्टी भी 33.50 कमजोरी के साथ 8,136.70 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement

सबा नाज़

  • मुंबई,
  • 20 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को गिरावट का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे 80.64 अंकों की गिरावट के साथ 26,545.27 पर और निफ्टी भी 33.50 कमजोरी के साथ 8,136.70 पर कारोबार करते देखे गए.

(बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक स सुबह 128.8 अंकों की गिरावट के साथ 26,497.11 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( ) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 54.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,115.75 पर खुला.

Advertisement

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 61 पैसे कमजोर हुआ रुपया
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की ओर से दूसरे कार्यकाल को ना कहने के बाद आज कारोबार की शुरुआत के साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपया 61 पैसे गिरकर 67.69 पर पहुंच गया. फॉरेक्स डीलर्स ने कहा है कि घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोर शुरुआत के अलावा आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की ताजा मांग से भी रुपये पर दबाव बना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement