वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेत, 267 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक चौतरफा लिवाली के समर्थन से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त जारी रखते हुए 267.35 अंक सुधर कर सप्ताह के उच्चतम स्तर 23,649.22 पर पहुंच गया.

Advertisement
शेयर बाजार में तेजी शेयर बाजार में तेजी

संदीप कुमार सिंह

  • मुंबई,
  • 18 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक चौतरफा लिवाली के समर्थन से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त जारी रखते हुए 267.35 अंक सुधर कर सप्ताह के उच्चतम स्तर 23,649.22 पर पहुंच गया.

वैश्विक बाजार में मजबूती के रुझान के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों सहित करीब करीब हर क्षेत्र के शेयरों में सुधार दिखा. कच्चे तेल में मजबूती के बीच अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी दिखी. कच्चे तेल में तेजी से बाजार में बहु-प्रतीक्षित भरोसा पैदा जगा है. यह तेजी कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक ईरान द्वारा सउदी अरब और रूस के बीच उत्पादन को मौजूदा स्तर से ऊपर जाने से रोकने के फैसले पर सहमत होने के बीच दिखी है.

Advertisement

बेंट्र क्रूड यूरोपीय बाजार में 35 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था. सेंसेक्स कारोबार के दौरान 23,735.35 से 23,448.21 के बीच घट बढ कर आखिर में 267.35 अंक या 1.14 प्रतिशत चढ़कर 23,649.22 पर बंद हुआ. सूचकांक कल 189.90 अंक लाभ में था.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का एनएसई-निफ्टी 7,200 के महत्वपूर्ण स्तर को कारोबार के दौरान 7,215.10 तक पहुंच गया था. यह अंत में 83.30 अंक या 1.17 प्रतिशत चढ़कर 7,191.75 पर बंद हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »