शेयर मार्केट के शुरुआती कारोबार में मजबूती, 186 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 185.78 अंकों की मजबूती के साथ 26,926.17 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 56.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,260.25 पर खुला.

Advertisement
स्मॉलकैप इंडेक्स में भी उछाल स्मॉलकैप इंडेक्स में भी उछाल

अंजलि कर्मकार

  • मुंबई,
  • 30 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख बना हुआ है. सोना, चांदी और रुपये में बढ़त देखने को मिल रही है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 224.22 अंकों की मजबूती के साथ 26,964.61 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 56.15 की बढ़त के साथ 8,260.15 पर कारोबार करते देखे गए. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 67.54 पर पहुंच गया है.

Advertisement

56.25 अंकों की बढ़त के साथ खुला निफ्टी
(बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 185.78 अंकों की मजबूती के साथ 26,926.17 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 56.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,260.25 पर खुला.

अमेरिकी-एशियाई मार्केट से मिले मजबूती के संकेत
से मिले मजबूत संकेतों की वजह से घरेलू मार्केट की शुरुआत तेजी से हुई है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 11654 के स्तर पर आ गया है.

रुपया: गुरुवार के कारोबारी सत्र में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 67.55 के स्तर पर खुला है.

सोना: गुरुवार के कारोबारी सत्र में सोना 31197.00 (-118.00) के स्तर पर खुला.

चांदी: कारोबार के शुरुआती सत्र में चांदी में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली. मार्केट में चांदी 43277.00 (75.00) पर खुली.

Advertisement

स्मॉलकैप इंडेक्स में भी आई उछाल
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 0.8 फीसदी की उछाल के साथ 11786 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, का मिडकैप 50 इंडेक्स भी करीब 0.7 फीसदी उछला है और 3,478 के ऊपर पहुंच गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »