रिकॉर्ड गिरावट के स्तर पर खुला रुपया, पहली बार 72.91 के पार पहुंचा

बुधवार को फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इस गिरावट के साथ यह 72.91 के स्तर पर पहुंच गया है. इसमें यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. 

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन रुपये ने ऐतिहास‍िक गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. बुधवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 72.80 के स्तर पर खुला. हालांकि थोड़ी ही देर में इसमें गिरावट बढ़ना शुरू हो गई.

फिलहाल डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इस गिरावट के साथ यह 72.91 के स्तर पर पहुंच गया है. इसमें यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.  

Advertisement

इससे पहले मंगलवार को ने कारोबार की शुरुआत तो मजबूत की, लेकिन कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट बढ़ती गई. इसकी वजह से यह 72.73 के स्तर पर पहुंच गया.

हालांकि खत्म होने के दौरान रुपया थोड़ा संभला. यह 72.69 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा. सोमवार के मुकाबले यह 24 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ था. सोमवार को यह 72.45 के स्तर पर था. बता दें कि इस साल में अब तक 14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह गिरावट अभी भी जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »