फिर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, 2018 का सबसे सस्ता पेट्रोल आज

Petrol Diesel Prices: अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में कुछ और गिरावट हो सकती है.

Advertisement
फाइल फोटो (रॉयटर्स) फाइल फोटो (रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की कटौती की. इससे पेट्रोल 2018 में सबसे निचले स्तर पर आ गया है जबकि डीजल की कीमतें 23 पैसे कम होकर नौ महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं.

पेट्रोलियम कंपनियों की सूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 69.26 रुपए से घटकर 69.04 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 63.32 रुपए से 63.09 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है. सिर्फ एक दिन को छोड़कर पेट्रोल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार गिरावट जारी है और अब यह 2018 के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. डीजल मार्च के बाद अपने सबसे कम रेट पर है. पेट्रोल 18 अक्टूबर से लेकर अब तक 13.79 रुपए सस्ता हुआ जबकि इन ढाई महीनों में डीजल 12.06 रुपए गिरा है.

Advertisement

चार अक्टूबर को दिल्ली में 84 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इस दौरान, दिल्ली में 75.45 रुपए लीटर और मुंबई में 80.10 रुपए लीटर के ऊंचे स्तर पर था. ईंधन के दाम 16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुए थे. 16 अगस्त से चार अक्टूबर के बीच पेट्रोल 6.86 रुपए जबकि डीजल 6.73 रुपए बढ़ा. सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50-1.50 रुपए की कटौती की थी और का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपए प्रति लीटर का बोझ ढोने के लिए कहा था.

इसके बाद पांच अक्टूबर को दिल्ली में में कीमतों में गिरावट आई. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने से 17 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपए और डीजल 75.69 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था लेकिन इसके बाद कच्चे तेल के दाम गिरने और रुपए में सुधार से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट रही. ढाई महीने के दौरान, पेट्रोल सिर्फ एक दिन (18 दिसंबर को) 10 पैसे बढ़ा जबकि डीजल 17 और 18 दिसंबर को क्रमश: नौ और सात पैसे बढ़ा. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में कुछ और गिरावट हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »