पेट्रोल के दाम में कटौती पर लगा ब्रेक, इस वजह से 15वें दिन थमी राहत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 14 दिन से मिल रही राहत पर बुधवार को विराम लग गया है. बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 14 दिन से मिल रही राहत पर बुधवार को विराम लग गया है. बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में स्थ‍िरता आने की वजह से तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है.

और डीजल बुधवार को मंगलवार के दाम पर ही मिल रहा है. बता दें कि इससे पहले पिछले 14 दिनों के भीतर पेट्रोल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल में भी करीब 1.46 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.

Advertisement

बुधवार की बात करें, तो दिल्ली में के लिए आपको 76.43 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां इसकी कीमत 79.10 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में 84.26 रुपये और चेन्नई में यह 79.33 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.

डीजल भी मंगलवार के स्तर पर बना हुआ है. बुधवार को दिल्ली में इसके लिए आपको 67.85 रुपये, कोलकाता में 70.40, मुंबई में 72.24 और चेन्नई में 71.62 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

बुधवार को की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय से ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. अमेरिका में कच्चे तेल का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड की बात करें तो यह 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »